0054

सपा नेता नरेश अग्रवाल के देश विरोधी बोल, कहा पाकिस्तान सही कर रहा है जाधव के साथ व्यहवार

 

कूलभूषण जाधव से उसके परिवार की मुलाकात के बाद जहां भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है, वहीं समाजवादी पार्टी के एक नेता ने इस मसले पर ऐसा बयान दिया है,  जिससे विवाद पैदा हो गया है. 

सपा के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने जाधव के साथ पाकिस्तान के रवैये को सही ठहराया है. नरेश अग्रवाल का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने कूलभूषण जाधव को आतंकी माना है, तो वो आतंकी जैसा ही व्यवहार करेंगे.

इसके चलतें उन्होंने भारत को भी सलाह दे डाली. उनका कहना है कि अगर भारत में कोई आतंकवादी हो, तो उसके साथ भी ऐसे ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए. नरेश अग्रवाल ने कहा हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए.

0053

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी को डराया गया: विदेश मंत्रालय

 

कुलभूषण जाधव से मुलाक़ात के दौरान परिवार वालों  से जिस तरह का सलूक हुआ, भारत ने उस पर कड़ा ऐतराज़ जताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि पूरा माहौल परिवार को डराने वाला था.

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान इतना बदसलूकी करने पर उतर आया कि जाधव की माँ और पत्नी के कपड़े तक बदलवाए गए. यहां तक कि जाधव की पत्नी के जूते तक वापस नहीं किए गए.

जब भारत की और से इस पर प्रेस कांफ्रेंस कर ऐतराज जताया, तो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जाधव की पत्नी के जूते सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र ज़ब्त किए गए थे क्योंकि उनमें कुछ संदिग्ध चीज थी.

0052

नॉएडा के गाँव बरौला में पेड़ पर लटका मिला दो बहनों का शव

 

उत्तसर प्रदेश में नोएडा के बरौला गांव में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हत्या  है या आत्म हत्याद का मामला है. 

बता दे कि बरौला गाँव नॉएडा के सेक्टर 49 में आता है. जानकारी के मुताबिक जिन दो लड़िकयों के शव पेड़ पर लटके मिले है. वह दोनों सगी बहन बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक दोनों की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्मीं और दूसरी बहन की पहचान 14 वर्षीय निशा के रूप में हुई है. यह  मामला कोतवाली सेक्टर 49  के क्षेत्र में आता है.

0051

भारतीय सेना ने लिया शहादत का बदला, LOC पार कर 3 पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर

 

पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने 48  घंटों के भीतर अपने चार सैनिकों की शहादत का बदला पाकिस्तान से ले लिया. 

रविवार देर शाम भारत ने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फायरिंग में एक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुआ है. 

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने एलओसी को पार किया, बॉर्डर के उस पार गए और तीन पाकिस्तान सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया. सेना ने एलओसी पार जाकर आईडी प्लांट किए, इस दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिकों के साथ क्रॉस फायरिंग हुई.

0050

लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिर गुजरात के सीएम के नाम पर बनी सहमिति

 

गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है. भाजपा ने एक बार फिर से राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए विजय रुपाणी पर ही अपना भरोसा जताया है. विजय रुपाणी मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे.

गुजरात के अहमदाबाद में हुई विधायक दल की बैठक में विजय रुपाणी को नेता चुन लिया गया है. वहीं नितिन पटेल को विधायक दल का उपनेता चुना गया है. नितिन पटेल एक बार फिर राज्य के डिप्टी सीएम के तौर पर अपनी कुर्सी संभालेंगे.

आप को बता दे कि बीजेपी की संसदीय दल की तरफ से कल वित्त मंत्री अरुण जेटली अहमदाबाद गए थे. वहां उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में विधयाको ने विजय रुपाणी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया.