सपा नेता नरेश अग्रवाल के देश विरोधी बोल, कहा पाकिस्तान सही कर रहा है जाधव के साथ व्यहवार

0054

 

कूलभूषण जाधव से उसके परिवार की मुलाकात के बाद जहां भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है, वहीं समाजवादी पार्टी के एक नेता ने इस मसले पर ऐसा बयान दिया है,  जिससे विवाद पैदा हो गया है. 

सपा के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने जाधव के साथ पाकिस्तान के रवैये को सही ठहराया है. नरेश अग्रवाल का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने कूलभूषण जाधव को आतंकी माना है, तो वो आतंकी जैसा ही व्यवहार करेंगे.

इसके चलतें उन्होंने भारत को भी सलाह दे डाली. उनका कहना है कि अगर भारत में कोई आतंकवादी हो, तो उसके साथ भी ऐसे ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए. नरेश अग्रवाल ने कहा हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ इस पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने नरेश अग्रवाल के बयान को आधार बनाते हुए यूपीए को घेरा. 

जीवीएल ने ट्वीट कर लिखा कि ये बयान कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्धारा पाकिस्तान में राष्ट्रीय हित के विश्वासघात का प्रतीक है.

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने अग्रवाल के बयान को हैरान करने वाला बताया है. उन्होंन कहा है कि नरेश अग्रवाल का बयान कोई भी देशभक्त पसंद नहीं कर सकता. 

गिरिराज ने कहा कि ऐसे लोगों की हमदर्दी रोहिंग्या मुसलमानों के लिए, सेना पर पत्थर फेंकने वालों के लिए तो होती है लेकिन कुलभूषण यादव के परिवार के लिए नहीं होती. यह शर्मसार करने वाला बयान है.

नरेश अग्रवाल ने बाद में इस मुद्दे पर पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. अग्रवाल ने सफाई दी कि मैंने कहा था सिर्फ कुलभूषण नहीं, पाकिस्तान की जेल में बंद बाकी हिंदुओं का मुद्दा भी उठाना चाहिए. 

Add comment


Security code
Refresh