नॉएडा के गाँव बरौला में पेड़ पर लटका मिला दो बहनों का शव

0052

 

उत्तसर प्रदेश में नोएडा के बरौला गांव में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हत्या  है या आत्म हत्याद का मामला है. 

बता दे कि बरौला गाँव नॉएडा के सेक्टर 49 में आता है. जानकारी के मुताबिक जिन दो लड़िकयों के शव पेड़ पर लटके मिले है. वह दोनों सगी बहन बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक दोनों की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्मीं और दूसरी बहन की पहचान 14 वर्षीय निशा के रूप में हुई है. यह  मामला कोतवाली सेक्टर 49  के क्षेत्र में आता है.

कोतवाली सेक्टर 49 से पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या. इस बीच घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. वहीं युवतियों के परिजनों का रों रोकर बुरा हाल है.

आप को बता दे कि जिस पेड़ पर दोनों का शव मिला है. वह पेड़ युवतियों के घर में ही है. ऐसे में चौकाने वाली बात यह है कि घर में ही पेड़ पर दोनों को मार कर पेड़ पर कौन लटका गया.

पुलिस की शुरुआती जाँच में तो यह मामला खुदखुशी का लग रहा था. लेकिन शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोटिस भी नहीं मिला है. इसलिए इस मामलें को हत्या की नजर से भी पुलिस इसकी जाँच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक दोनों बहने एक ही स्कूल में पढ़ती थी. दोनों लडकियों के पिता अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करते है. उनकी पांच बेटिया और एक बेटा बताया जा रहा है.

अभी मिली जानकारी के मुताबिक सीओ अवनीश कुमार के अनुसार परिवार से पूछताछ में दोनों लड़कियों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है. लड़कियों के दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना की जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक परिवार बुलंदशहर के मूल निवासी बताएं जा रहे है. 

Add comment


Security code
Refresh