पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी को डराया गया: विदेश मंत्रालय

0053

 

कुलभूषण जाधव से मुलाक़ात के दौरान परिवार वालों  से जिस तरह का सलूक हुआ, भारत ने उस पर कड़ा ऐतराज़ जताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि पूरा माहौल परिवार को डराने वाला था.

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान इतना बदसलूकी करने पर उतर आया कि जाधव की माँ और पत्नी के कपड़े तक बदलवाए गए. यहां तक कि जाधव की पत्नी के जूते तक वापस नहीं किए गए.

जब भारत की और से इस पर प्रेस कांफ्रेंस कर ऐतराज जताया, तो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जाधव की पत्नी के जूते सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र ज़ब्त किए गए थे क्योंकि उनमें कुछ संदिग्ध चीज थी.

पाकिस्तान ने बड़े ही बेशर्मी से आगे बोला कि पाकिस्तान भारत के साथ बेमतलब से शब्दों की जंग में नहीं पड़ना चाहता है. पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि अगर भारत की चिंताएं इतनी ही गंभीर थीं, तो जाधव की मां-पत्नी या उप उच्चायुक्त उसे यात्रा के दौरान ही मीडिया के साथ उठाते जो वहीं मौजूद थी.

आप को बता दे कि पाकिस्तानी सरकार ने कुलभूषण जाधव पर झूठा जासूसी का आरोप लगाकर जेल में बंद कर रखा है. जिस पर पाकिस्तान की एक अदालत ने कुलभूषण जाधव को फासी की सजा सुनाई थी. जिस पर अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ने रोक लगा दी थी.

गौरतलब है कि इस्लामाबाद में अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलने के एक दिन बाद उनकी मां और पत्नी ने मंगलवार को दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. 

मुलाकात के दौरान सुषमा स्वराज के आवास पर विदेश सचिव एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार भी मौजूद थे. पाकिस्तान ने जाधव के परिवार के साथ  क्रूर व्यवहार  किया.

आप को बता दे कि पाकिस्तानी पत्रकारों ने  जाधव की मां और पत्नी से पूछा है, आपके पति ने हजारों बेगुनाह पाकिस्तानियों का खून  किया है,  इस पर आप क्या कहेंगी?  वहीं कुलभूषण की मां से पूछा है, अपने कातिल बेटे से मिलने के बाद आपके क्या जज्बात है?

मुलाकात से पहले जाधव की मां और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, चूड़ियां और बिंदी को उतरवा दिया गया. जो कपड़े वो पहन कर आयीं थी मिलने से पहले उन्हें भी बदलवाया गया जाधव की पत्नी का जूता बार-बार मांगने के बाद भी वापस नहीं किया गया.

इस मुद्दे पर बोलते हुए बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई. और इस मुधे पर आगे बोलते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा भारत को अब पाकिस्तान से जंग कर लेनी ही चाहिए.

आप को बता दे कि इस मुद्दे को लेकर आज संसद में भी हंगामे के आसार बने हुए है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर संसद में हंगामा कर सकता है. वहीं दूसरी तरफ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज दोनों सदनों में भाषण देंगी.

Add comment


Security code
Refresh