
पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने 48 घंटों के भीतर अपने चार सैनिकों की शहादत का बदला पाकिस्तान से ले लिया.
रविवार देर शाम भारत ने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फायरिंग में एक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुआ है.
इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने एलओसी को पार किया, बॉर्डर के उस पार गए और तीन पाकिस्तान सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया. सेना ने एलओसी पार जाकर आईडी प्लांट किए, इस दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिकों के साथ क्रॉस फायरिंग हुई.
जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने रविवार की शाम को लगभग 6 बजे पुंछ के दूसरी तरफ यानि पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.
भारतीय सेना की घातक टुकड़ी ने करीब 3 घंटे की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराया जबकि एक घायल हुआ है. भारतीय सेना ने रविवार को इस ऑपरेशन में नियंत्रण रेखा की दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान की बलूच रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाया.
सेना के सूत्रों के मुताबिक इसे सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कहा जाएगा. ये पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिए जाने वाली रेड है. सेना जरूरत पड़ने पर सरहद पर लगातार ऐसे ऑपरेशन करती रहती है.
आप को बता दे कि इससे पहलें पाकिस्तान की तरफ से हुए हमलें में भारत के एक मेजर और समित 3 जवान शहीद हो गए थे.
आप को बता दे कि शहीद होने वाले सभी सैन्यकर्मी 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड बटालियन से आते थे. शहीद हुए सैन्यकर्मियों की पहचान मेजर मोहरकर प्रफुल्ला अम्बादास, लांस नायक गुरमैल सिंह और सिपाही परगट सिंह के रूप में हुई.
जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है. लेकिन सेना पाकिस्तान की हर बार का मुहतोड़ जवाब दे रही है.
इससे पहलें भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. जिसमे सेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैम्पों को बर्बाद कर दिया था.