176

आज श्रीनगर में फिर से एक और एनकाउंटर, एक CRPF जवान शहीद

जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले के बाद आतंकियों ने सोमवार सुबह श्रीनगर के सीआरपीएफ हेडक्वार्टर पर हमला करने की कोशिश की. सीआरपीएफ ने इस हमले को नाकाम किया.

अब आतंकियों को मारने का काम शुरू हो गया है. सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने करन नगर इलाके में एनकाउंटर शुरू कर दिया है. दोनों आतंकियों को ढूंढ लिया गया है, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.

बता दे कि एनकाउंटर में सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है. आपको बता दें कि श्रीनगर में लगातार बर्फबारी हो रही है, इससे मुठभेड़ में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं.

175

आज कर्नाटक दौरे के तीसरे दिन रोडशो करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी अभियान के तहत कर्नाटक के दौरे पर हैं. कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. राहुल के दौरे का आज तीसरा दिन है. गुजरात से शुरू हुआ उनका मंदिर दौरा यहां भी जारी है. तीसरे दिन राहुल गाँधी रोड शो, पब्लिक मीटिंग करेंगे और दरगाह जाएंगे.

राहुल सुबह 9.45-10 बजे बस से रायचूर के सर्किट हाउस से गुंज सर्कल के लिए निकलेंगे. 10 बजे रायचूर के गुंज सर्कल में स्वागत किया जाएगा. इसके बाद गुंज सर्कल से 10.45 बजे कलमाला (रायचूर) पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. 11:30 बजे वो रायचूर जिले के गब्बूर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच होंगे.

राहुल गांधी रायचूर जिले के देवदुर्ग में दोपहर 12:15 बजे जनजाति समुदाय की एक रैली को संबोधित करेंगे. वो देवदुर्ग में करीब एक घंटे तक रहेंगे. इसके बाद वो सीधे 1 बजकर 50 मिनट पर शाहपुर शहर और यदागिरि पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा.

143

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अकबर लोन ने जम्मू विधानसभा में लगायें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

जम्मू के सुंजवां में आर्मी कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने फिदायीन हमला किया है, सेना के जवानों ने अपनी शहादत दी है. कैंप में जवानों की फैमिली के लोगों की जान पर खतरा मंडरा है.

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अकबर लोन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे है. उनकी पार्टी ने फौरन उनके बयान की निंदा करते हुए इससे किनारा कर लिया है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सेना के कैंप में हमले का गुस्सा दिखा. जब गुस्से में बीजेपी विधायकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. तो दूसरी तरफ इस पर कश्मीर के सोनावारी से विधायक अकबर लोन ने विरोध करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. विधानसभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने पर जमकर हंगामा हुआ.

136

जम्मू कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल 1 शहीद

जम्मू से से करीब दस किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए. इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी.

उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस दौरान तीन से चार आतंकी दो- दो की तादाद में कैम्प में दाखिल हो गए. ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे हैं. फायरिंग के दौरान सात जवान घायल हो गए हैं. जवानों के साथ-साथ एक जेसीओ की बेटी भी घायल हो गई है.

बताया जा रहा है कि कैंप के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गईं जिसके बाद इस इलाके की घेराबंदी कर दी गई. माना जा रहा है कि यह हमला जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने किया है.

121

योगी राज में यूपी के 12 जिलों की जेल में खोली जायगी गौशाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायों के लिए एक नई योजना बनाई है. जिसके चलतें यूपी के लगभग 12 जेलों के अंदर गायों के लिए गौशाला खुलवाने का फैसला लिया है.

आप को बता दे कि जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर कैदी गायों की देखभाल करेंगे. उत्तर प्रदेश की 12 जेलों में अब गौशाला खोली जाएंगी. पहले गायों की सेवा आयोग ने पीएसी ग्राउंड्स पर गौशाला चलाने की मांग की थी.

जिसे गृह और पुलिस विभाग ने नकार दिया था. योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद जेलों में अब गौशाला की व्यवस्था की जाएगी. जेलों मे बंद विचाराधीन कैदी उनकी देखभाल करेंगे.