जम्मू कश्मीर के अस्पताल से फरार आतंकी नावेद की हिजबुल कमांडर के साथ फोटो वायरल

108

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित श्री महाराज हरि सिंह अस्पताल (SMHS) में आतंकी हमले के बाद फरार हुए आतंकी नावेद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. जिनमें वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर सद्दाम पैडर के साथ नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें दक्षिण कश्मीर में खींची गई है. बीते कुछ वर्षों से नावेद यहीं रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई हो पाई है.

बता दें कि महाराज हरि सिंह अस्पताल (SMHS) में बीते मंगलवार को हमला कर दिया था. इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था. गोलीबारी का फायदा उठाकर आतंकी अबु हंज़ुला उर्फ़ नावेद जट्ट फरार हो गया.

फरार आतंकी नावेद जट्ट पाकिस्तान में मुल्तान के साहिवाला इलाके का रहने वाला था. वह बीते कुछ वर्षों से दक्षिण कश्मीर में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. उस पर कई पुलिस पट्रोल पार्टी पर हमला करने का आरोप है.

वहीं दूसरी तरफ पुलिस और सेना ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि नावेद और उसके साथियों को पकड़ा जा सके.

आप को बता दे कि नावेद जम्मू कश्मीर में काफी दिनों से सक्रिय है, और नावेद अब तक जम्मू कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल भी रह चूका है. बताया जा रह है कि नावेद ने आतंकी की ट्रेनिंग पाकिस्तान में ली है.

नावेद के फरार होने के बाद से ही जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना लगातार सर्च ओपरेशन चला रही है, तभी से ही नावेद की तलाश की जा रही है. बता दे कि नावेद पर ईनाम भी घोषित है.

Add comment


Security code
Refresh