
जम्मू के सुंजवां में आर्मी कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने फिदायीन हमला किया है, सेना के जवानों ने अपनी शहादत दी है. कैंप में जवानों की फैमिली के लोगों की जान पर खतरा मंडरा है.
वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अकबर लोन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे है. उनकी पार्टी ने फौरन उनके बयान की निंदा करते हुए इससे किनारा कर लिया है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सेना के कैंप में हमले का गुस्सा दिखा. जब गुस्से में बीजेपी विधायकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. तो दूसरी तरफ इस पर कश्मीर के सोनावारी से विधायक अकबर लोन ने विरोध करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. विधानसभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने पर जमकर हंगामा हुआ.
दूसरी तरफ विधायक की पार्टी ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए फौरन नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किनारा कर लिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि इस बात की जानकारी पार्टी अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला को दी.
उन्होंने और पूरी पार्टी ने अकबर लोन के इस हरकत की निंदा की है. उनकी पार्टी ने इसे गैर जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है. विधायक की इस हरकत पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अकबर लोन को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे उस पार्टी से जुड़े हैं जिसने टू नेशन थ्योरी को नकार दिया था. पार्टी ने विधायक के इस बयान की निंदा करते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है.
फारुख अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब ऐसी घटना न हो. उन्होंने कहा कि ये आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं. अगर पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है.
तो उसे सीमा पास से आतंकवाद पर लगाम लगानी होगी. अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. सीमापार से आतंकवाद नहीं रुका तो भारत युद्ध छेड़ देगा.
आप को बता दे कि एक तरफ हमारें सेना के जवान अपनी कुर्बिनी देकर देश की रक्षा कर रहे है, और दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते है. क्या अब समय नहीं गया है ऐसे देशद्रोहयों को सबक सिखाने का.