राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे

90

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन से पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ही अपने भाषण की शुरुआत की.

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे. विपक्षी पार्टी के साथ टीडीपी भी लोकसभा में हंगामा कर रही है. लोकसभा के बाद पीएम मोदी अब राज्यसभा को भी संबोधित करेंगे.

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि अभिभाषण के बाद जो चर्चा हुई है, उसपर पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ से बातें कहीं गई हैं.  मोदी ने कहा कि सदन में सार्थक चर्चा हुई है, लेकिन सिर्फ विरोध के खातिर ही विरोध करना कितना उचित है ये देखना होगा. 

आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति किसी दल या पार्टी के नहीं होते हैं. हमारे देश में राज्यों की रचना अटल बिहारी वाजपेयी ने भी की थी, उन्होंने तीन राज्यों की रचना की थी लेकिन कोई हंगामा नहीं हुआ था. किसी भी राज्य को कोई भी समस्या नहीं हुई थी.

पीएम मोदी बोले कि जब आपने (कांग्रेस) भारत का विभाजन किया और देश के टुकड़े किए और जो जहर बोया उसके कारण ये हंगामा हो रहा है. मोदी ने कहा कि आपके जहर की कीमत देश चुका रहा है, आंध्र के साथ जो हुआ वो सही नहीं हुआ था. कांग्रेस ने चुनाव के लिए जो हड़बड़ी में किया, उसके कारण ही 4 साल के बाद भी ये समस्या पैदा हुई हैं.

आगे बोलते हुए पीएम ने कहा कि जब देश डोकलाम की लड़ाई लड़ रहा था तो आप चीन के लोगों से बात कर रहे थे. देश सर्जिकल स्ट्राइक करता है और आप उस पर सवाल खड़ा करते हो. छोटा मन कभी बड़ी बात नहीं कर सकता है.

पीएम मोदी ने कहा कि किसी योजना पर विपक्ष कोई अच्छा सुझाव लेकर आये तो मैं खुद उनको समय दूंगा और मिल बैठकर इस पर बात करेंगे. उन्‍होंने कहा कि आखिर NPA का मामला है क्या? देश को पता चलना चाहिए कि इसके पीछे पुरानी सरकार का कारोबार है, और शत प्रतिशत पुरानी सरकार ज़िम्मेदार है.

उन्‍होंने कहा कि NPA के मुद्दे पर आपके पापों को जानते हुए, मेरे पास सबूत होते हुए भी मैंने मौन रखा, देश कि भलाई के लिए. ये आपके पाप हैं जो सामने हैं, हमारी सरकर ने एक भी ऐसा लोन नहीं दिया जिस पर NPA की नौबत आई हो.

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के समय 52 लाख करोड़ रुपये का NPA था, NPA के लिए कांग्रेस जिम्मेदार और आज जो आंकड़ा बढ़ रहा है वो आपके पाप पर लग रहा ब्याज है. देश आपको इस पाप के लिए माफ़ नहीं करेगा. क्या कारण था कि LED का बल्ब आपकी सरकार 300-350 रुपये में देती थी और अब 40 रुपये में मिल रहा है. देश को आपको जवाब देना पड़ेगा.

 

Add comment


Security code
Refresh