जम्मू कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल 1 शहीद

136

जम्मू से से करीब दस किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए. इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी.

उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस दौरान तीन से चार आतंकी दो- दो की तादाद में कैम्प में दाखिल हो गए. ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे हैं. फायरिंग के दौरान सात जवान घायल हो गए हैं. जवानों के साथ-साथ एक जेसीओ की बेटी भी घायल हो गई है.

बताया जा रहा है कि कैंप के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गईं जिसके बाद इस इलाके की घेराबंदी कर दी गई. माना जा रहा है कि यह हमला जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने किया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला ऐसा हमला है. वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि शिविर के पिछले हिस्से में सैन्यकर्मियों के आवासीय क्वार्टर हैं. आतंकवादियों की संख्या दो से तीन मानी जा रही है. हालांकि उन्हें अलग-थलग किया जा चुका है.

हालांकि, अभी तक आतंकियों को न्यूट्रलाइज किए जाने की खबर नहीं आई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, ये सभी आतंकी आर्मी कैंप के रिहायशी इलाके में छिपे हुए हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक अफजल गुरू की बरसी को देखते हुए पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित किया गया था. खुफिया सूत्रों ने आत्मघाती हमले की आशंका जताई थी. 

आतंकी हमले को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों ने जम्मू शहर में स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

Add comment


Security code
Refresh