आज कर्नाटक दौरे के तीसरे दिन रोडशो करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी

175

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी अभियान के तहत कर्नाटक के दौरे पर हैं. कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. राहुल के दौरे का आज तीसरा दिन है. गुजरात से शुरू हुआ उनका मंदिर दौरा यहां भी जारी है. तीसरे दिन राहुल गाँधी रोड शो, पब्लिक मीटिंग करेंगे और दरगाह जाएंगे.

राहुल सुबह 9.45-10 बजे बस से रायचूर के सर्किट हाउस से गुंज सर्कल के लिए निकलेंगे. 10 बजे रायचूर के गुंज सर्कल में स्वागत किया जाएगा. इसके बाद गुंज सर्कल से 10.45 बजे कलमाला (रायचूर) पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. 11:30 बजे वो रायचूर जिले के गब्बूर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच होंगे.

राहुल गांधी रायचूर जिले के देवदुर्ग में दोपहर 12:15 बजे जनजाति समुदाय की एक रैली को संबोधित करेंगे. वो देवदुर्ग में करीब एक घंटे तक रहेंगे. इसके बाद वो सीधे 1 बजकर 50 मिनट पर शाहपुर शहर और यदागिरि पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा.

राहुल 3 बजकर 20 मिनट पर गुलबर्गा जिले में जहेरी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पब्लिक मीटिंग करेंगे. इसके बाद सीधे 5 बजकर 20 मिनट पर गुलबर्गा जिले के कालबुर्गी में न्यूटन स्कूल के प्ले ग्राउंड में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे. और शाम 6:30 बजे राहुल गुलबर्गा में ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह पर जाएंगे.

आप को बता दें कि अभी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और राहुल की पूरी कोशिश है कि राज्य की सत्ता उनकी पार्टी के हाथ से फिसले नहीं. इसीलिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राहुल मंदिर से अपना दौरा शुरू करते हैं और फिर वो रोड शो में बदल जाता है.

आप को बता दे कि गुजरात विधानसभा से ही राहुल गाँधी लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे है, और पहले से ज्यादा आक्रमक भी दिख रहे है. वो हर मुद्दे पर सरकार को मुहं तोड़ जवाब देते दिखाई देते है. जबकि पहले ऐसा नहीं था.

Add comment


Security code
Refresh