नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नवाबगंज नगर पालिका चेयरमेन शेहला ताहिर के द्वारा आयोजित किये गये एक कार्यक्रम के दोरान वहाँ उपस्थित दर्शको द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में शेहला ताहिर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.
सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को बरेली के आईजी से शेहला ताहिर के खिलाफ भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की दरख़ास्त की यह मामला 29 दिसंबर को एक वीडियो की वायरल होने के बाद का बताया जा रह है
दूसरी तरफ ताहिर ने इसे विपक्षी लोगों के साजिश की बात कही है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच कर रही हैं. इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते दिख रहा है.