पाकिस्तान को आतंकवाद पर मिलने वाली 25 करोड़ डॉलर की मदद रोक सकता है अमेरिका

0063

 

अमेरिका में चल रही ट्रंप सरकार पाकिस्तान को करारा झटका देने के लिए तैयार है. ट्रंप सरकार पाकिस्तान को दी जाने वाले 25  करोड़ 50  लाख डॉलर की सहायता राशि रोकने पर विचार कर रही है.

अगर अमेरिका की ट्रंप सरकार ऐसा करती है तो पाकिस्तान के लिए बहुत झटका होगा. ट्रंप सरकार यह दिखाना चाहती है कि ट्रंप प्रशासन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई न किए जाने से असंतुष्ट है.

आप को बता दे कि पाकिस्तान अमेरिका से मिलने वाली मदद के पैसे से वह आतंकियों को हथियार और कश्मीर में आतंक फैलाने में लगा देता है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक,  क्या पाकिस्तान को सहायता राशि ना देकर ट्रंप उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों पर सहयोग करने में नाकाम रहने पर सजा की चेतावनी देंगे. ट्रंप प्रशासन में इस बात को लेकर आंतरिक बहस छिड़ी हुई है.

अखबार ने कहा कि इस महीने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस पर फैसला लेने के लिए मिले कि धनराशि के बारे में क्या किया जाए और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अंतिम निर्णय आगामी सप्ताहों में लिया जा सकता है. 

अखबार की यह रिपोर्ट अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइकल पेंस के काबुल में दिये उस बयान के कुछ दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को नोटिस पर रखा हुआ है.

खबर के मुताबिक  पाकिस्तान ने अमेरिका को अपहृत कनाडाई-अमेरिकी परिवार से संपर्क करने से मना कर दिया था. परिवार को इसी साल छुड़ाया गया था. 

Add comment


Security code
Refresh