आखिर कब तक लगेंगे हिंदुस्तान में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे !

16

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के नवाबगंज नगर पालिका चेयरमेन शेहला ताहिर के द्वारा आयोजित किये गये एक कार्यक्रम के दोरान वहाँ उपस्थित दर्शको द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में शेहला ताहिर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.

सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को बरेली के आईजी से शेहला ताहिर के खिलाफ भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की दरख़ास्त की यह मामला 29 दिसंबर को एक वीडियो की वायरल होने के बाद का बताया जा रह है

दूसरी तरफ ताहिर ने इसे विपक्षी लोगों के साजिश की बात कही है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच कर रही हैं. इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते दिख रहा है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेता धर्मपाल सिंह ने बीएसपी नेता शहला के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज़ करने की मांग की है. इस मामले में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का नारा लगाना हमारे देश का अपमान है.  और ऐसा करने वाले को दण्ड अवश्य मिलना चाहिए .

और इन्होने आईजी और एसएसपी से इस मामले को लेकर बात की और उन्हें सूचित किया है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है.

 हमारा इस खबर को आप तक पहुचाने का एक मात्र उदेश्य यह है कि भारत देश में इस तरह का यह पहला मामला नही है पहले भी ऐसे  कई मामले सामने आ चुके है इससे यह पता चलता है की हमारे देश में पाकिस्तान का नेटवर्क कितना मजबूत है हम सब को मिलकर  इस नेटवर्क को समाप्त करना है .   

 

 

 

Add comment


Security code
Refresh