17a

रोड शो के बाद PM मोदी और पीएम नेतन्याहू पहुंचे साबरमती आश्रम

 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी स्वा गत किया. इसके बाद दोनों हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम के लिए निकल गए. 

आठ किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद दोनों नेता साबरमती के आश्रम पहुंच गए. इसके मद्देनजर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए. विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा है.

आठ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए और इजरायली सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षा में लगाए. रोड शो के दौरान रास्ते में कई स्टेाज बनाए गए.

15a

हरियाणा सरकार ने फिल्म पद्मावत पर लगाया बैन, अब तक कई राज्यों में लग चुका है बैन

 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत हरियाणा में भी बैन हो गई है. आप को बता दे कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी फिल्म को बैन कर दिया है. मंगलवार यानि आज हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला हुआ. 

रणवीर, दीपिका, शाहिद कपूर स्टार की ये फिल्म राजपूत समुदाय के विरोध के बाद से विवादों में है. सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद यह फिल्म 25  जनवरी को देशभर में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिर भी भंसाली की फिल्म पर संकट नहीं टला है.

बता दे कि गुजरात में विजय रूपाणी सरकार ने भी फिल्म रिलीज की अनुमति नहीं दी है. राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार ने भी फिल्म पर बैन लगा दिया है.

13a

अब ऑनलाइन भी मिलेंगे पतंजलि के प्रोडक्ट्स, बाबा रामदेव ने ऑनलाइन कंपनियों के साथ किया करार

 

योगगुरू से बिजनेसमैन बने बाबा रामदेव ने अब ई-कॉमर्स  में धमाकेदार एंट्री कर दी है. उन्होंने पतंजलि के उत्पाद ऑनलाइन बेचने के लिए प्रमुख ई-रिटेलर अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है. 

बता दे कि मंगलवार को नई दिल्ली में बाबा रामदेव और इन कंपनियों के बीच करार हुआ. बाबा रामदेव ने इस दौरान रिटेल सेक्टर में एफडीआई का विरोध किया. उन्होंने कहा कि रिटेल सेक्टर में एफडीआई नहीं आना चाहिए.

अब ग्राहक पतंजलि के उत्पाद अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत अन्य बड़े ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेंगे. इन कंपनियों के अलावा वह शॉपक्लूज व नेटमेड्स के मंच पर भी अपने उत्पाद बेचेंगे.

12a

आज अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखेंगे इजरायली PM नेतन्याहू, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी यात्रा के तीसरे दिन आज मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार करेंगे. इस दौरान उनकी पत्नी सारा भी उनके साथ मौजूद रहेंगी. उनके स्वागत के लिए खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में मौजूद हैं.

इजरायली प्रधानमंत्री  के दौरे के मद्देनजर ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:30  बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा. 

इसके लिए एक घंटे पहले यानी 9:20  बजे टिकट मिलना बंद हो जाएगा. इजरायली प्रधानमंत्री के दौरे के बाद दोपहर 12:30  बजे ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खुलेगा.

11a

भारत और इजराइल के बीच तेल और ऊर्जा समित हुए 9 बड़े समझौते

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोडकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़े ही गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया था.

आप को बता दे कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री आज कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे.

ताजा जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों देशों के बीच 9 बड़े समझौते हुए.