
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोडकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़े ही गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया था.
आप को बता दे कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री आज कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे.
ताजा जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों देशों के बीच 9 बड़े समझौते हुए.
इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, एस. जयशंकर, समित रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे.
भारत और इजरायल के बीच फिल्म निर्माण, साइबर सुरक्षा, तेल और ऊर्जा, कृषि, अंतरिक्ष के क्षेत्र में समझौते हुए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के पीएम का उनके पहले भारत दौरे पर बहुत स्वागत है.
इस दौरान पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का इजरायली भाषा हिब्रू में स्वागत भी किया. पीएम मोदी ने कहा साल 2018 में इजरायली पीएम हमारे पहलें विदिशी मेहमान है.
आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जिस समय हमारा देश मकर सक्रांति, लोहड़ी जैसे कई त्योहार मना रहा है.
पीएम मोदी ने आगे कहा, दोनों देशों के बीच में उम्मीद और भरोसे की पार्टनरशिप हुई है. उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान कृषि, विज्ञान और डिफेंस के क्षेत्र में इजरायली कंपनियों की टेक्नॉलोजी के साथ चलने का होगा. मैंने इजरायल की कई हथियार बनाने वाली कंपनियों को भारत में निवेश करने को कहा है.
पीएम मोदी बोले कि दोनों देशों ने अपने-अपने क्षेत्रीय समस्या से निपटने के लिए एक दूसरे का साथ देने की बात कही है. दोनों देशों में आगे बढ़ने की ललक है. कल मैं इजरायल के पीएम को अपने गृहराज्य गुजरात लेकर जाऊंगा.