रोड शो के बाद PM मोदी और पीएम नेतन्याहू पहुंचे साबरमती आश्रम

17a

 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी स्वा गत किया. इसके बाद दोनों हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम के लिए निकल गए. 

आठ किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद दोनों नेता साबरमती के आश्रम पहुंच गए. इसके मद्देनजर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए. विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा है.

आठ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए और इजरायली सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षा में लगाए. रोड शो के दौरान रास्ते में कई स्टेाज बनाए गए.

 

जिनमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. दोनों प्रधानमंत्री ने साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी.

12.10  नेतन्याहू और पीएम मोदी ने उड़ाई पतंग, 12.05 PM- नेतन्याहू ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा. बता दे कि 12.02 दोनों पीएम साबरमती आश्रम पहुंचे थे.

इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री बावला स्थित 'आई क्रिएट' केंद्र जाएंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे. यहां वे उद्योगपतियों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे. यहां से दोनों नेता अपराह्न दो बजे प्रांतिज स्थित बागवानी केंद्र भी जाएंगे. 

इससे पहलें इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने छह दिवसीय भारत दौरे के तीसरे दिन यानी मंगलवार को आगरा में ताजमहल के 'दर्शन' किए. इस दौरान नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद रहीं.

नेतन्याहू और सारा ने ताजमहल के सामने बैठकर फोटो भी खिंचवाई. पीएम ऑफ इजरायल के ट्विटर हैंडल के जरिए नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने  ताजमहल की तारीफ भी की. 

नेतन्याहू ने कहा, मेरे इस अति व्यस्त दौरे पर यह सुकून का पल है. मैं इस पल का मौका देने के लिए भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

Add comment


Security code
Refresh