उरी में सेना का बड़ा ऑपरेशन, घुसपैठ कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया

0099

 

भारतीय सेना का जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने का ऑपरेशन लगातार जारी है. सोमवार सुबह उरी सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया. 

यह ऑपरेशन भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP  एसपी वैद्य ने खुद सोमवार सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

बता दे कि मारे गए पांचों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. सेना के नॉर्थ कमांड की ओर से ट्वीट कर पांचों आतंकी के मारे जाने की जानकारी दी गई.

दरअसल, पुलिस के DGP  एसपी वैद्य ने सुबह 8.52 पर ट्वीट किया कि उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है. 

चौथे को मारने की कोशिश जारी है. तभी पांच मिनट के बाद उन्होंने फिर ट्वीट किया कि हमने चौथे आतंकी को भी मार गिराया है. लड़कों ने काफी अच्छा काम किया है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है. अभी बीते शुक्रवार ही यहां पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया था. 

जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. इससे पहले भी बीते साल जून में भी पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में 48 घंटे में दो बार घुसपैठ की कोशिश की थी. लेकिन भारतीय सेना ने घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम कर दिया था.

इससे पहले रविवार को ही भारतीय सैन्य प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर में स्थायी तौर पर शांति स्थापित करने के लिए नया फार्मूला सुझाया था. उन्होंने कहा है कि सेना केवल पुरानी नीतियों पर नहीं चल सकती है, कुछ नए तरीके अपनाने पड़ेंगे.


जनरल रावत ने कहा है कि इसके साथ ही पाकिस्तान पर सीमापार से आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए भी दबाव बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि सेना केवल पुरानी नीतियों पर नहीं चल सकती है, कुछ नया करना होगा. 

आप को बता दे कि भारतीय सेना ने 28-29  सितंबर 2016 की रात को नियंत्रण रेखा के पार जाकर सात आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. 

सर्जिकल स्ट्राइक से कुछ दिनों पहले उरी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद ही भारत ने कायरों की तरह हमला करने वाले आतंकियों को सबक सिखाने का मन बना लिया था. भारत के जांबाज सैनिकों ने एलओसी के पार जाकर आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था.    

 

 

Add comment


Security code
Refresh