31A

सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत फिल्म से जुड़ीं सारी याचिका की ख़ारिज, अब पुरे देश में रिलीज होगी फिल्म

 

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर मच रहे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म बैन से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि हिंसक तत्वों को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं. 

आगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था संभालनी होगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब फिल्म पूरे देश में अपनी तय तारीख 25  जनवरी को रिलीज होगी. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने कहा कि हम अपनी बात को लेकर जनता की अदालत के बीच में जाएंगे.

30a

गुजरात सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड अब्दुल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. 

कुरैशी साल 2008  में हुए गुजरात सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड है. बता दे कि इसको भारत का बिन लादेन भी कहा जाता है.

खुफिया एजेंसियों द्धारा जारी आतंकी हमले के अलर्ट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुजरात सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड अब्दुल सुभान कुरैशी दिल्ली में मौजूद है.

26a

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों पर राष्ट्रपति आज सुना सकतें है फैसला

 

आप को बता दे कि आम आदमी के 20 विधायकों की सदस्यता खतरें में है. इसी मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर हाई कोर्ट से झटका मिलने के बाद आज आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की किस्मत पर फैसला आ सकता है.

विधायकों की सदस्यता को लेकर ही आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस मसले पर कोई आदेश जारी कर सकते हैं. बता दे कि चुनाव आयोग की राय पर दिल्ली हाई कोर्ट द्धारा स्टे देने से इनकार करने के बाद यह मामला राष्ट्रपति के पास पहुँच गया था.

दरअसल, शुक्रवार को चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को आम आदमी प्रति के 20  विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है. इन विधायकों को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने संसदीय सचिव नियुक्त किया था. जिन पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप है.

25a

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा गाँधी को राष्ट्रपिता कहना गलत

 

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने फिर एक बार विवादित बयान देकर एक विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने पर आपत्ति जताई है. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि गांधी राष्ट्रपिता नहीं राष्ट्रपुत्र हैं.

आप को बता दे कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद अपने विवादित बयानों के लिए जानें जाते है. आए दिन वह विवाद खड़े करने वाले बयान देते रहतें है.

कुछ समय के लिए कटनी पधारे में द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महात्मा गांधी को लोग राष्ट्रपिता कहते हैं जबकि यह पूरी तरह गलत है.

24a

बेटे के चिढ़ाने पर माँ ने गुस्से में आकर बेटें को मारकर शव को जलाया

 

केरल में सोमवार को एक मां ने अपने ही 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्याम कर दी और उसके बाद उसके शव को आग लगा दी. इसके बाद महिला ने बेटे के शव को घर के पीछे फेंक दिया. 

बता दे कि बेटे ने माँ को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया था. इसी को लेकर गुस्से में माँ ने अपने ही बेटे को गला दबाकर मार डाला. बेटे का नाम जीतू जॉब बताया जा रहा है.

वरिष्ठ  पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला राजधानी तिरुवनंतपुरम से करीब 60 किलोमीटर दूर कोल्लम का है. आगे पुलिस ने कहा कि महिला उसके अगले ही दिन अपने पति के साथ बेटे की लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराने आई थी.