बेटे के चिढ़ाने पर माँ ने गुस्से में आकर बेटें को मारकर शव को जलाया

24a

 

केरल में सोमवार को एक मां ने अपने ही 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्याम कर दी और उसके बाद उसके शव को आग लगा दी. इसके बाद महिला ने बेटे के शव को घर के पीछे फेंक दिया. 

बता दे कि बेटे ने माँ को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया था. इसी को लेकर गुस्से में माँ ने अपने ही बेटे को गला दबाकर मार डाला. बेटे का नाम जीतू जॉब बताया जा रहा है.

वरिष्ठ  पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला राजधानी तिरुवनंतपुरम से करीब 60 किलोमीटर दूर कोल्लम का है. आगे पुलिस ने कहा कि महिला उसके अगले ही दिन अपने पति के साथ बेटे की लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराने आई थी.

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला के बयान में कई विरोधाभास पाए. इतना ही नहीं जब पुलिस ने महिला जया से पूछा कि उसका हाथ कैसे जला तो वह इसके बारे में भी पुलिस को कुछ नहीं बता सकी.

बुधवार को पुलिस ने जब घर का सर्च किया तो वहां से 200  मीटर की दूरी पर पुलिस को शव मिला. कई बार पूछताछ करने के बाद 43 वर्षीय महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

कोल्लरम पुलिस कमिश्नार डॉ.ए श्रीनिवास ने मिडिया को बताया कि जया को गिरफ्तार कर लिया गया है. जया ने अपने 14 वर्षीय बेटे जीतू जॉब की हत्यार करने के बाद उसके शव को घर से थोड़ी दूरी पर फेंक दिया.

आरोपी जया ने पुलिस को बताया कि जब उसके बेटे जीतू ने किसी बात पर उसे चिढ़ाया तो उसने गुस्सेे में आकर उसकी हत्याी कर दी. 

जब पुलिस ने जया के पति से उसके मानसिक हालात के बारे में पूछा तो जया के पति ने आईएनएस को बताया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर नहीं थीं. पुलिस को जया ने बताया कि वह अपने बेटे का शव कंपाउंड तक खीच कर ले गयी और वहां उसने आग लगा दी.

Add comment


Security code
Refresh