बॉर्डर पर अब जंग जैसे हालात, मोर्टार से हमला कर रहा है पाकिस्तान

23a

 

आपको बता दें कि गुरुवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में बीएसफ ने पाकिस्तान के 3 पाक रेंजर्स समेत कुल 8 लोगों को मार गिराया था. 

बता दे कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में भारत का भी एक कॉन्सेटबल और एक छोटी बच्ची शहीद हुई थी. जिसके बाद ही भारत ने कार्येवाही की थी.

पाकिस्तान के 8 लोगों के मर जानें की पुष्टि के बाद बीएसफ के डीजी केके शर्मा ने कहा था कि बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हैं. पाकिस्तान के तरफ से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है.

 

जब हमनें जवाबी कार्येवाही की. तो हमारी कार्रवाई में पाकिस्तान का काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और LOC दोनों ही जगह हालात ठीक नहीं हैं. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम हमारे शहीद जवान का बदला लेंगे.

सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात को गोलीबारी की शुरुआत की थी. जिसके बाद से ही रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही थी. 

लेकिन लगातार गोलीबारी के बाद बीएसएफ ने भी कड़ा जवाब देना शुरू कर दिया. फायरिंग के चलते आस-पास के गांव वालों को बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है. अरनिया तहसील के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था.

पाकिस्तान के 8 लोग मारे जाने के बाद अब पाकिस्तान गोला-बारी पर उतर आया है. बता दे कि देर रात पाकिस्तान की तरफ से लगातार मोर्टार दागे जा रहे है.

बताया जा रहा है कि जम्मू के आरएस पुरा से रामगढ़ सेक्टर तक पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग हो रही है. फायरिंग आज सुबह करीब 6:40 बजे शुरू हुई. 

पाक रेंजर्स भारत की करीब 30-40  चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं. वहीं, भारत की ओर से भी सुरक्षाबल पाकिस्तान की इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

बता दें कि पाकिस्तान ने झूठा आरोप लगते हुए भारतीय सैनिकों द्धारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया.

पाकिस्तान ने भारत पर यह भी आरोप लगाया है कि भारत की तरफ से गुरुवार को फायरिंग की गई. जिसमें उसकी दो स्थानीय महिलायों की मौत हो गयी. 

Add comment


Security code
Refresh