लखनऊ के एक स्कूल में छात्रा ने छात्र को चाकू से गोदा, प्रिंसिपल गिरफ्तार

22a

 

गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल जैसी घटना अब लखनऊ में घटित हुई है. लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में घटित इस घटना ने सबका दिल देहला दिया है.

लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में छुट्टी के लिए एक छात्रा ने एक छात्र को चाकू से गोद दिया. 7 वीं कक्षा की एक छात्रा 1 कक्षा के एक छात्र को वाशरूम में ले कर गयी, और वहां पर छात्रा ने छात्र को चाकू मार-मार कर घायल कर दिया.

बता दे कि छात्रा ने अपना गुन्हा काबुल कर लिया है. जब पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि वह स्कूल में छुट्टी चाहयती थी. इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया.

आप को बता दे कि छात्रा प्रिंसिपल से मिलवाने के बहाने से छात्र को वाशरूम में ले गयी. वहां पर छात्रा ने छात्र के मुहं में कपड़ा डाल कर उसको चाकू से गोद दिया. और वाशरूम का दरवाजा भी बंद कर दिया.

जब वाशरूम से एक अध्यापक ने छात्र की चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्होंने दरवाजा खोल कर स्कूल प्रशासन को सूचित किया. इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीएम योगी ने भी अस्पताल में जाकर घायल छात्र से मुलाकात की.

दूसरी तरफ पुलिस ने ब्राइटलैंड स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र के बयान के आधार पर आरोपी छात्रा की पहचान कर ली गई. चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए उसके घर पर ही पुलिस ने शुरूआती पूछताछ की है.

पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार को दिए बयान में पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल में प्रेयर होने जा रहा था. मैंने क्लास में अपना बैग रखा और प्रेयर में जाने लगा. 

तभी दीदी मुझे जबरदस्ती घसीटकर टॉयलेट में ले गई. मुझे चाकू मारते हुए वह कह रही थी कि तुम को जान से मार दूंगी. जब तक तुम मरोगे नहीं, स्कूल में छुट्टी कैसे होगी.

Add comment


Security code
Refresh