भारत समेत तीन मुल्कों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की वजह से पाकिस्तान में एक शख्स की मौत हो गई. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के तकरीबन सभी राज्यों में महसूस किए गए. भूकंप बुधवार 12.35 मिनट पर आया और कई जगहों पर लोगों ने पांच मिनट तक झटके महसूस किए.
उत्तर भारत के साथ भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में काफी तेज महसूस किए गए. एक ओर जहां पाकिस्तान के लाहौर में भूकंप आया, वहीं अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो पाक के बलूचिस्तान में भूकंप की वजह से एक व्यक्ति की मौत और कई के घायल होने की भी खबर है.