69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार 10 आसियान देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

602

इतिहास में पहली बार 10 आसियान देशों के राष्ट्रिय अध्यक्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे. राष्ट्रीय राजधानी में आज 69 वें गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किये गए हैं.

बता दे कि हजारों सुरक्षाकर्मियों को किसी भी आतंकी हमले या अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात किया गया है. राजपथ से लाल किला तक आठ किलोमीटर लंबे परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए मोबाइल हिट टीम, विमान-रोधी प्रणालियों और शार्पशूटर्स को तैयार रखा गया है.

वहीं दूसरी तरफ ऊंची इमारतों पर शूटरों को तैनात किया गया है, वहीं बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की मदद से परेड मार्ग पर आवाजाही कर लोगों पर नजर रखी जा रही है.

हवाई हमले को रोकनें और हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए विमान-रोधी बंदूकों सहित हवाई सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं.

आप को बता दे कि हर साल हमारा देश गणतंत्र दिवस के समारोह में किसी राष्ट्राध्यक्ष को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित करता है. इस बार सिर्फ एक नहीं बल्कि आसियान के 10 राष्ट्राध्यक्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बन रहे हैं.

साल 1950 से ही गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट का एक प्रतीकात्मक महत्व रहा है. वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका और नीति के मुताबिक यह चुनाव किया जाता रहा है.

इस साल आसियान के देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाना इस बात का प्रतीक है कि पूर्वी एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत 'एक्ट ईस्ट' नीति पर जोर दे रहा है.

आप को बता दे कि जम्मू-कश्मीर आतंकियों के निशाने पर रहता है जिसके चलते इस मौके पर यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

Add comment


Security code
Refresh