59

श्रीनगर के एक अस्पताल में लश्कर के आतंकी हमला कर एक आतंकी को छुड़ा ले गयें

 जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से एक बड़ी खबर आ रही है. मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में महाराजा हरिसिंह अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर एक पाकिस्तानी आतंकी को छुड़ा लिया है.

आप को बता दे कि आतंकी का अस्पताल में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि इस हमले में आतंकी मौजूद सुरक्षा कर्मी का हथियार भी छीनकर भाग गए हैं. इस हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया है. एक अन्य पुलिस कर्मी घायल भी हो गया है.

जम्मू पुलिस ने बताया कि श्रीनगर अस्पताल के निकट गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. वहीं दूसरी तरफ इलाज के लिए ले जाया जा रहा तभी पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के दौरान बच कर निकला. आतंकवादी का नाम नावेद जट बताया जा रहा है. नावेद लश्कर का आतंकी था.

58

अब मुज्जफरनगर दंगो के केस भी वापिस लेनें की तैयारी में योगी सरकार

आप को बता दे कि मुज्जफरनगर में हुए दंगे की बात एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि अब बीजेपी नेताओं की तरफ से दंगों के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठने लगी है. योगी आदित्यनाथ ने अपने पार्टी नेताओं का इसका आश्वासन भी दिया है.

जानकारी सामने आ रही है कि योगी आदित्यनाथ सरकार पिछली अखिलेश सरकार के दौरान हुए मुजफ्फरनगर दंगो में आरोपी करीब चार सौ लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस ले सकती है.

जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ से मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बाल्यान समेत करीब 10 खपा बीजेपी नेताओं ने इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है और फर्जी मुकदमों के बारे में नाराजगी जताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की है.

32

जीतेन्द्र यादव के फर्जी एनकाउंटर से राज्यसभा में में मची हलचल

जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव के कथित ‘फर्जी एनकाउंटर’ के मामले की गूंज आज राज्यसभा में भी सुनाई दी समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने इस मामले को उठाया और इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए तत्काल चर्चा कराने की मांग की.

इस पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि नोटिस मिल चुका है और इस पर नियम के तहत चर्चा की जाएगी इससे बिफरे समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सदन में जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं बीजेपी के दिवंगत सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा का कामकाज दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया.

31

LOC पर पाक की नापाक हरकत से भारत के एक सैन्य अधिकारी समित 4 जवान हुए शहीद

पाकिस्तान ने जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है. राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे हुए इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गयी जबरदस्त गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए.

जबकि दो नाबालिग समेत चार लोग घायल हो गए. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में रविवार शाम जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की.

आप को बता दे कि पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए शहीद हुए सैनिकों में कैप्टन कपिल कुंडू, राइफलमैन शुभम कुमार, राइफलमैन रामअवतार और हवलदार रोशन लाल हैं. जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने गोलीबारी में शहीद भारतीय सैनिकों की मौत पर दुख जताया है. आपको बता दें कि इस साल इस सेक्टर में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में अब तक नौ जवानों समेत 17 लोगों की मौत हुई है और 70 लोग घायल हो चुके हैं.

12

भारत ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप में बना चैंपियन

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा. भारत ने 217 रनों का टारगेट 67 गेंदें रहते हासिल कर लिया. भारत की और से मनजोत कालरा ने सबसे ज्यादा रन बनाएं. मनजोत कालरा ने 101 और दूसरी तरफ हार्विक देसाई 47 रनों पर नाबाद रहे.

मनजोत ने 102 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 8 चौके लगाए. टीम इंडिया ने 38.5 ओवरों में 2/220 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत हासिल की. नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले मनजोत कालरा मैंन ऑफ द मैच रहे, जबकि पूरे टूर्नामेंट में 124.00 की औसत से 372 रन बनाने वाले शुभमान गिल मैंन ऑफ द सीरीज रहे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का दूसरा विकेट 131 के स्कोर पर गिरा. शुभमान गिल  को परम उप्पल ने बोल्ड किया. शुभमान ने अपनी पारी में चार चौके लगाए. बता दे कि इससे पहले 71 के स्कोर पर कप्तान पृथ्वी शॉ विल सदरलैंड की गेंद पर बोल्ड हुए थे. उन्होंने भी अपनी पारी में चार चौके लगाए.