
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे हुए इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गयी जबरदस्त गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए.
जबकि दो नाबालिग समेत चार लोग घायल हो गए. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में रविवार शाम जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की.
आप को बता दे कि पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए शहीद हुए सैनिकों में कैप्टन कपिल कुंडू, राइफलमैन शुभम कुमार, राइफलमैन रामअवतार और हवलदार रोशन लाल हैं. जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने गोलीबारी में शहीद भारतीय सैनिकों की मौत पर दुख जताया है. आपको बता दें कि इस साल इस सेक्टर में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में अब तक नौ जवानों समेत 17 लोगों की मौत हुई है और 70 लोग घायल हो चुके हैं.
इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी गोलीबारी की है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे हथियारों, ऑटोमैटिक हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की गई.
इससे पहले, 30 जनवरी को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. तब पाक सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
आप को बता दे कि भारत की तरफ से भी पाकिस्तान को मुहंतौड़ जवाब दिया जा रहा है. बता दे कि अभी कुछ दिन पहले भारतीय सैनिकों ने पाकितान के कई सैनिकों को मार गिराया था.
बता दे कि भारतीय सैनिकों की तरफ से आतंकियों के खिलाफ चल रहा ओपरेशन आल आउट से पाकिस्तान बौकलाया हुआ है. तभी वह लगातार LOC पर संघर्ष विराम का उल्लंगन कर रहा है.