
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा. भारत ने 217 रनों का टारगेट 67 गेंदें रहते हासिल कर लिया. भारत की और से मनजोत कालरा ने सबसे ज्यादा रन बनाएं. मनजोत कालरा ने 101 और दूसरी तरफ हार्विक देसाई 47 रनों पर नाबाद रहे.
मनजोत ने 102 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 8 चौके लगाए. टीम इंडिया ने 38.5 ओवरों में 2/220 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत हासिल की. नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले मनजोत कालरा मैंन ऑफ द मैच रहे, जबकि पूरे टूर्नामेंट में 124.00 की औसत से 372 रन बनाने वाले शुभमान गिल मैंन ऑफ द सीरीज रहे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का दूसरा विकेट 131 के स्कोर पर गिरा. शुभमान गिल को परम उप्पल ने बोल्ड किया. शुभमान ने अपनी पारी में चार चौके लगाए. बता दे कि इससे पहले 71 के स्कोर पर कप्तान पृथ्वी शॉ विल सदरलैंड की गेंद पर बोल्ड हुए थे. उन्होंने भी अपनी पारी में चार चौके लगाए.
वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.2 ओवर में 216 रनों पर ढेर हो गई. ईशान पोरेल (2/30), कमलेश नागरकोटी (2/41), शिवा सिंह ( 2/36), अनुकूल रॉय (2/32) और शिवम मावी (46/1) की गेंदबाजी की बदौलत कंगारू टीम बड़े स्कोर की तलाश में सफल नहीं हो पाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोनाथन मेरलो ने सर्वाधिक 76 रन बनाए, जबकि परम उप्पल के बल्ले से 34 रन आए.
आप को बता दे कि इस जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्डकप चौथी बार जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. कोई भी टीम चार बार यह वर्ल्डकप नहीं जीत पाई है. इस मामले में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्थान आता है जो तीन बार चैंपियन बना है.