0087

दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं मिलने के बाद भी जिग्नेश ने की रैली, उमर खालिद भी रहा मौजूद

 

दिल्ली पुलिस से मंजूरी नहीं मिलने के बाद भी जिग्नेश मेवाणी, अखिल गोगोई, उमर खालिद व शहला राशिद समेत सैकड़ो युवा हुंकार रैली और जनसभा के लिए संसद मार्ग पहुंचे. मेवाणी की इस रैली में प्रशांत भूषण ने भी हिस्सा लिया.

दिल्ली पुलिस ने एनजीटी के आदेश का हवाला देते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर मेवाणी की रैली को मंजूरी नहीं दी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेवाणी को रामलीला मैदान में रैली करने को कहा गया था. 

उमर खालिद ने रोहित वेमुला और चंद्रशेखर के बारे में बात करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह झोला उठाएंगे और चले जाएंगे, लेकिन वह हमारे सवालों का जवाब दिए बिना नहीं जा सकते. अब कोई एकलव्य नहीं कि आप अंगूठा काट लेंगे. सच यह है कि चंद्रशेखर देश के लिए खतरा नहीं है, बल्कि  हिंदू राष्ट्र की अवधारणा के लिए खतरा है.

0086

जेट एयरवेज की एयर होस्टेस विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

 

दिल्ली में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया है. उसके पास से साढ़े तीन करोड़ रुपये की कीमत के डॉलर भी बरामद हुए हैं.

एयर होस्टेस पर हवाला के जरिए विदेशी करेंसी बाहर भेजने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जितना पैसा बाहर भेजा जाता था उसका 50 प्रतिशत एयर होस्टेस अपने पास रख लेती थी. 

गिरफ्तारी के बाद आज इस एयर पोस्टेस को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. एयर होस्टेस को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

0084

सुप्रीमकोर्ट में सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को लेकर सुनवाई आज, केंद्र सरकार की मांग अनिवार्य नहीं हो राष्ट्रगान

 

सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान की अनिवार्यता को लेकर आज सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई होनी है. कल सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा था कि राष्ट्रगान को अनिवार्य नहीं किया जाए.

कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केंद्र ने कहा है कि सरकार ने एक कमेटी बनाई है जो छह महीने में अपने सुझाव देगी. केंद्र ने कहा कि तब तक 30 नवंबर, 2016 के राष्ट्रीय गान अनिवार्य करने के आदेश से पहले की स्थिति बहाल हो.

मंगलवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. गौरतलब है कि 23 अक्टूबर, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा कि सिनेमाघरों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य हो या नहीं, ये वो तय करे.

0083

कोर्ट ने प्रद्युम्न के हत्यारे छात्र की जमानत याचिका की ख़ारिज

 

गुरुग्राम के रेयान स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी जुवेनाइल की जमानत याचिका खारिज हो गई है. आप को बता दे कि जेजे बोर्ड ने भी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जुवेनाइल आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया था. आरोपी 16  वर्षीय छात्रा रेयान इंटरनेशनल स्कूल में ही 11 वीं में पढ़ता है.

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पिछले साल 20 दिसंबर को आरोपी छात्र को वयस्क मानकर मुकदमा चलाए जाने का आदेश दिया था. सरकारी वकील ने कहा था कि वरिष्ठ क्लीनिक मनौवैज्ञानिक डॉ. जोगिंदर सिंह कायरो ने आरोपी के साथ पांच घंटे समय गुजारने के बाद मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार की थी. 

सीबीआई ने इस केस की जांच हाथ में लेने के बाद केस को नया मोड़ देते हुए उसी स्कूल के छात्र को प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी बनाया गया था.

0082

अब भारत में भी जल्द होगा सोलर रोड का निर्माण

 

फ्रांस और नीदरलैंड के बाद अब भारत भी सोलर रोड़ बनाने पर जोर दे रहा है. कुछ देशों की मदद से भारत में जल्द ही सोलर रोड़ का निर्माण शुरू हो जायगा. सोलर रोड़ में नीचें सोलर पैनल लगे होंगें और ऊपर वाहन दौडंगे.

सोलर रोड़ बनाने के लिए भारत में जल्द शोध शुरू कर दिया जायगा. काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए शोध में नीदरलैंड की मदद ली जायगी.

इसके लिए नीदरलैंड के साथ एमओयू भी किया गया है ताकि इस काम को पूरा करने में कम से कम समय लगें. बता दे कि भारत सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जोर दे रही है.