मोबाइल की वजह से पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर की खुदखुशी: नॉएडा पुलिस

0079

 

नॉएडा में एक गंभीर मामला सामने आया है. नॉएडा में रहनें वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को चोरी से मोबाइल रखने के शक में उसे गला दबाकर मार डाला. पुलिस के अनुसार, सेक्टर-93 के श्रमिक कुंज में रहने वाले जगदीश की बेटी पिंकी की शादी चार साल पहलें बुलंदशहर के रहने वाले रविन्द्र से हुई थी.

बता दें कि रविंद्र ग्रेनो के शारदा अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन था. जबकि पिंकी सेक्टर 49 में किसी शोपिंग सेंटर में काम करती थी. पिंकी के पिता के मुताबिक कुछ दिन पहलें भी दोनों में झगड़ा हुआ था.

जब पुलिस ने पिंकी के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर कुछ दिनों पहलें भी दोनों में झगड़ा हुआ था. जिसको लेकर रविंद्र के ऊपर पिंकी के पिता ने दहेज़ मांगने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था.

पिंकी के पिता ने आगे कहा कि फिर बाद में वह झगड़ा सुलझ गया था. और पिंकी वापस रविंद्र के पास चली गयी थी. जानकारी के मुताबिक रविंद्र को अपनी पत्नी पर शक था कि वह चोरी से किसी से बात करती है.

बता दें कि पुलिस के मुताबिक रविंद्र को अपनी पत्नी को लेकर शक था कि उसको किसी ने मोबाइल गिफ्ट में दिया है. और वह उस मोबाइल से छुपकर किसी और से बात करती है.

इसी बात से परेशान होकर रविंद्र ने अपनी पत्नी पिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस रविंद्र को कई दिनों तक तलाशती रही.

इसी बीच रविंद्र का शव एक सुनसान इलाके में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था. रविंद्र ने अपने ही पजामें से खुद को फांसी लगा ली. रविंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Add comment


Security code
Refresh