15

जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान कि वजह से सेना कि तीन जवान शहीद

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में शुक्रवार को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई, जिसमें तीन जवान शहीद और एक घायल हो गया  जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तीन सैनिकों की मौत पर गहरा दुख जताया .

 और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मच्छल सेक्टर में सोना पांडी गली इलाके में अचानक हिमस्खलन होने से सेना की 21 राजपूत रेजीमेंट की चौकी बर्फ में दब गई.  इसके साथ ही पोस्ट पर तैनात चार जवान भी बर्फ में लापता हो गए .

हिमस्खलन के बाद सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बर्फ में दबे चारों जवानों को निकाल लिया, लेकिन उनमें से एक मौके पर ही शहीद हो चुका था . अन्य तीनों जवानों को तुरंत श्रीनगर के बादामी बाग स्थित 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और जवानों ने दम तोड़ दिया .

905

अब बजट को लेकर NDA में भी फुट के आसार, TDP के सांसद बजट से नाराज

मोदी सरकार ने गुरुवार को संसद में आम बजट पेश किया. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बजट में गरीबों और किसानों के लिए अपना पिटारा खोला. कई राजनीतिक दलों ने इस बजट की आलोचना की है. लेकिन अब बीजेपी को उसके साथी से ही झटका लगा है. एनडीए में शामिल तेलुगु देशम पार्टी ने बजट पर निराशा व्यक्त की है. 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बजट में आवंटन को सही नहीं बताया है. बजट पेश होने के बाद ही नायडू ने अपने सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की.

सांसदों से बात करने के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि टीडीपी का एनडीए में सफर यहीं थम सकता है और वह जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

991

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फिर एक और दर्दनाक घटना दो बहनों को घर में जला के मारा

बुलंदशहर  में होने वाली घटने अक्सर बहुत दर्दनाक हुई है ऐसी ही एक और घटना बुलंदशहर से आई है यह घटना कल रात कि बताई जा रही है जिसमे दो लडकियों को उनके घर में ही जला के मर दिया गया इस घटना को अंजाम जब दिया गया जब इस परिवार के लोग दिल्ली शादी हेतु कपडे लेने गये हुए थे.

इसी बिच देर रात 5 बजे स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने  बताया कि इन लडकियों का नाम शिवानी व शीलू है शीलू के गले में बाइक कि क्लिच वायर होने कि वजह से पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है .

957

वित्तमंत्री के बजट पेश करने से पहले ही विपक्ष ने बजट को चुनावी बजट बताया

आप को बता दे कि वित्त मंत्री अरुण जेटली आज 2018 का बजट पेश करने वाले हैं. सरकार से जुड़े लोग इसे आम जनता के हितों से जुड़ा बजट बता रहे हैं, तो वहीं विपक्षी दल इसे चुनावी बजट करार दे रहा है, और जुमलों की बारिश की बताया जा रहा है.

वहीं दूसरी तरफ बजट से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार यह बजट लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पेश करेगी. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि लोगो को घोषणाओं से लुभाया जायगा.

तृणमूल कांग्रेस की कोर समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार इस साल चुनावी बजट लेकर आ रही है. सबको पता है कि पिछले चार साल से सरकार कैसे चल रही है और वर्तमान में क्या हालात हैं. लेकिन इस साल वे एक चुनावी बजट पेश करने जा रहे हैं.

855

कासगंज हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार !

कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पूरी घटना में तीन आरोपियों नाम प्रमुखता से सामने आए हैं. मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए थे

यूपी पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस ने कासगंज की घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई के लिए जारी हुए आदेशों में उसका नाम दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर उसे भाई वसीम का नाम है.

अब तक इस पूरे मामले में 8 केस दर्ज किए गए हैं. अब तक कुल 121 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं.