350

दिल्ली सचिवालय में हंगामा केजरीवाल सरकार में मंत्री इमरान हुसैन को भीड़ ने घेरा

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर बड़ा आरोप लगाया है. अंशु प्रकाश का कहना है कि सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों के द्धारा बदसलूकी की गई. जिसके बाद IAS एसोसिएशन ने इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक की.

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों ने सचिवालय में आकर उनके साथ मारपीट की है. मंत्री इमरान हुसैन को भी इस दौरान भीड़ ने घेर लिया था. सचिवालय में लगातार 'मारो-मारो' के नारे लगाए जा रहे थे. आशीष खेतान ने इसके बाद दिल्ली पुलिस को मौके पर बुलाया. 

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल अनिल बैजल से की. IAS असोसिएशन ने इस मामले में विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की है. दिल्ली IAS एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगेंगे तब तक वे काम नहीं करेंगे.

343

यूपी में बदमाशों में एनकाउंटर के खौफ से हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर

यूपी के बदमाशों में पुलिस एनकाउंटर का ख़ौफ सोमवार को शामली में दिखा. झिंझाना थाने में हत्या का एक आरोपी पहुंचकर खुद की गिरफ्तारी के लिए गिड़गिड़ाने लगा. आरोपी ने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो. एसपी साहब मुझे गोली मार देंगे. एनकाउंटर के डर से मैं हत्या के बाद फरार हो गया था. मुझे जेल में बंद कर दो, आगे से मैं कोई क्राइम नहीं करूंगा.
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हज़ार के एक इनामी बदमाश को मार गिराया, जबकि एक बदमाश फ़रार हो गया. ओमीक्रोन गोल चक्कर के पास पुलिस ने बाइक पर सवार बदमाशों को जब रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई.

दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से अपराध खत्म करने के लिए सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दे रखे हैं. 

325

कुछ ही समय मे मुम्बई और पुणे के बीच चलेगी हाइपरलूप ट्रैन

र्विजन समूह ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मुंबई और पुणे के बीच पहली हाइपरलूप परिवहन प्रणाली के निर्माण के लिए ‘आशय पत्र’ पर दस्तखत

किए हैं. इससे दोनों बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर 20 मिनट रह जाएगा.यह अभी तीन घंटे है.

पहला हाइपरलूप मार्ग मध्य पुणे को वृहद महानगर के अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी जोड़ेगा.

इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी। र्विजन समूह के चेयरमैन रिचर्ड ब्रैन्सन ने मैग्नेटिक महाराष्ट्र

निवेशक सम्मेलन के पहले दिन कहा,

319

पेन कम्पनी Rotomac के मालिक विक्रम कोठारी ने 5 बैंको से 800 करोड़ का किया घोटाला , CBI ने घर पर मारी रेड

हीरों के कारोबारी नीरव मोदी के बैंक घोटाले के बाद अब एक और बिजनेसमैन का नाम सामने आया है, जिस पर कई बैंक को सैकड़ों करोड़ का चूना लगाने का आरोप है. रोटोमैक पेन कंपनी के चेयरमैन विक्रम कोठारी पर आरोप लगा है कि वो विभिन्न बैंकों को 800 करोड़ रुपये का चूना लगाकर कथित तौर पर विदेश भाग गए हैं. हालांकि उनका कहना है कि वो भागे नहीं हैं. वहीं, सीबीआई ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्रम कोठारी पर मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही कानपुर में स्थित उनके घर पर सीबीआई की रेड मारी गई है.

292

PNB महाघोटाले केस में सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी फर्जी LoU जारी कराने वाला गोकुलनाथ शेट्टी अरेस्ट

पंजाब नेशनल बैंक के महाघोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को आज बड़ी सफलता मिली. टीम ने फर्जी LoU जारी कराने वाले पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य लोगों में एक बैंक कर्मचारी मनोज खराट और नीरव मोदी की कंपनी के कर्मचारी हेमंत भट्ट हैं. तीनों को आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इस फर्जीवाड़े पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने हैं. दोनों राष्ट्रीय दल एक-दूसरे के कार्यकाल में इस घोटाले के जन्म के दावे कर रहे हैं. वहीं, इस बीच ये जानकारी सामने आ रही है कि 11,400 करोड़ रुपये के इस महाघोटाले के ज्यादातर साख पत्र यानी लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (LoUs) 2017-18 के दौरान जारी किए गए या उन्हें रिन्यू किया गया.