दिल्ली सचिवालय में हंगामा केजरीवाल सरकार में मंत्री इमरान हुसैन को भीड़ ने घेरा

350

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर बड़ा आरोप लगाया है. अंशु प्रकाश का कहना है कि सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों के द्धारा बदसलूकी की गई. जिसके बाद IAS एसोसिएशन ने इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक की.

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों ने सचिवालय में आकर उनके साथ मारपीट की है. मंत्री इमरान हुसैन को भी इस दौरान भीड़ ने घेर लिया था. सचिवालय में लगातार 'मारो-मारो' के नारे लगाए जा रहे थे. आशीष खेतान ने इसके बाद दिल्ली पुलिस को मौके पर बुलाया. 

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल अनिल बैजल से की. IAS असोसिएशन ने इस मामले में विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की है. दिल्ली IAS एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगेंगे तब तक वे काम नहीं करेंगे.

IAS एसोसिएशन कहना है कि ये हड़ताल नहीं है, वो इस दौरान दफ्तर जाएंगे लेकिन काम नहीं करेंगे. IAS एसोसिएशन आज शाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात कर सकता है. ये बैठक अरविंद केजरीवाल के द्धारा विज्ञापन मुद्दे को लेकर बुलाई गई थी.

दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन आईपी एस्टेट थाने में FIR दर्ज कराने जाएंगे, विधायक प्रकाश जारवाल और अजय दत्त भी SC ST कमीशन में शिकायत दर्ज कराने जाएंगे. इसके अलावा इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

इस मामले के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री ऑफिस से भी सफाई आई है. दिल्ली सीएम की तरफ से इन सभी आरोपों को झूठा बताया गया है. हालांकि, ये कहा गया है कि अधिकारियों और विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी कहा गया है, चीफ सेकेट्ररी ने आप विधायक प्रकाश जरवाल और अजय दत्त के साथ बदसलूकी की. लेकिन विधायकों की तरफ से कोई बदसलूकी नहीं की गई थी. आप विधायकों ने भी इस मुद्दे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की है.

Add comment


Security code
Refresh