996

बीजेपी का साथ छोड़ सकती है TDP आज TDP के 2 मंत्री देंगे इस्ती फा

बीते दो दिनों से आंध्र प्रदेश के राजनैतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. बजट के बाद से ही लगातार आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रही टीडीपी ने बुधवार को केंद्र का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया.

केंद्र में उनके दो मंत्री वाईएस चौधरी तो दूसरे अशोक गजपति राजू ने इस्‍तीफा देंगे. इस्तीफे से पहले वाईएस चौधरी ने कहा कि वे इस्तीफ़ा दे रहे हैं पर उनकी पार्टी एनडीए का साथ नहीं छोड़ रही है.

वहीं बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी का साथ छोड़ दिया है. आंध्र प्रदेश बीजेपी के एमएलसी ने कहा है कि हमने फैसला किया है कि आंध्र प्रदेश सरकार में हमारे मंत्री इस्तीफ़ा दे देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि हम जनता को ये बताने जा रहे हैं कि केंद्र ने आंध्र के लिए क्या-क्या किया है.

981

केरल विधानसभा में ग्रेनेड लेकर पहुंचे कांग्रेस के विधायक

केरल विधानसभा में बुधवार को चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला. विधानसभा के अंदर एक विधायक ग्रेनेड शेल लेकर पहुंच गए. इतना ही नहीं विधायक ने विधानसभा स्पीकर को ग्रेनेड भी दिखाया.

दरअसल, बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक थिरुवंचूर राधाकृष्णन इस्तेमाल किया हुआ ग्रेनेड शेल लेकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ग्रेनेड हाथ में लेकर विधानसभा स्पीकर को दिखाया और उन्हें बताया कि इस ग्रेनेड का इस्तेमाल पिछले हफ्ते यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए किया गया था.

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा स्पीकर को ये भी बताया कि पुलिस ने जो ग्रेनेड कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस्तेमाल किया, उसकी समयावधि खत्म हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे ग्रेनेड इस्तेमाल कर रही है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

980

मूर्तितोड़ने पर ससंद में हंगामा, येचुरी बोले संघ का यहीं इतिहास

बजट सत्र के तीसरे दिन हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई. लोकसभा में टीडीपी और टीआरएस सांसद वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे स्थगित कर दी.

राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने पूर्व सांसद जितेंद्र कुमार जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया और सदन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सांसदों ने सदन के पटल पर पेपर रखे. सभापति ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक बताया.

वेंकैया नायडू ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के जरिए उन्हें मूर्ति तोड़े जाने की घटना का पता चला है. उन्होंने कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं ये उनका पागलपन दर्शाता है. नायडू ने कहा कि ये घटनाएं तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में हुई हैं और मुझे भरोसा है कि संबंधित एजेंसियां इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगी. इसके बाद सदन में सांसदों का हंगामा शुरू हो गया.

953

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा मै हिंदू हूँ, मै ईद नहीं मनाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि 11 महीने में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है. होली और जुमा (शुक्रवार) एक ही दिन पड़ा तो हमने जुमे को दो घंटे आगे बढ़ा दिया, और कहा कि पहले होली मनाए.
यूपी सीएम योगी ने कहा कि हमने सभी पुलिस लाइन और थानों में हमने जन्माष्टमी मनाना शुरू किया. उन्होंने कहा कि जब एक पत्रकार ने हमसे पूछा कि आपने दीवाली अयोध्या और होली मथुरा में मनाई तो ईद कहां मनाएंगे. 
योगी बोले कि मैंने साफ कहा कि मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता और इसका मुझे गर्व है. लेकिन शांतिपूर्वक ईद मनाने के लिए सरकार सदैव काम करती रहेगी. योगी ने कहा कि घर मे जनेऊ पहनकर बैठेंगे और बाहर निकलेंगे टोपी लगा लेंगे.

952

त्रिपुरा में चुनाव के नतीजे के बाद लेफ्ट नेताओं के घर और दफ्तर जलाए

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद प्रदेश के कई जिलों में हिंसा की खबरें मिल रही हैं. खासतौर पर राजधानी अगरतला के पास बांग्लादेश की सीमा से लगे इलाकों से.
पश्चिम त्रिपुरा प्रशासन ने हिंसा को देखते हुए धारा 144 लगा दी है. वामपंथी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के समर्थक उनके कार्यालयों को ही नहीं, बल्कि उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निशाना बना रही है.
दक्षिण त्रिपुरा में भी इसी तरह की घटना सामने आई. बेलोनिया सबडिविज़न में बुलडोज़र की मदद से रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति ढहाते वक्त लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए.