821

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया सांप्रदायिक कार्ड खेलने का आरोप, EC से की शिकायत

केंद्र सरकार के 4 बड़े मंत्री बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचे और उन्होंने राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ-साथ कांग्रेस से राज्य में धर्म के आधार पर वोट मांगने के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की.

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आयोग से उन्होंने शिकायत की है कि कर्नाटक में साफ-सुथरे और स्वतंत्र रूप से चुनाव होने चाहिए, लेकिन वहां निष्पक्ष निर्णय नहीं लिए जा रहे. हमने इस संबंध में कई बार राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की हैं.

राज्य में सत्ता बचाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी की ओर से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरीकी अगुवाई में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शिकायत भी की.

820

जम्मू कश्मीर में हिज्बुल के टॉप कमांडर की सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी एनकाउंटर जारी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा बलों ने इलाके में हिज्बुल के एक टॉप कमांडर को घेर लिया है. दोनों ओर से जारी गोलीबारी में चार युवक भी घायल हुए हैं.
शोपियां एनकाउंटर में जिस हिज्बुल आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरा है उसका नाम जीनत उल इस्लाम है. जीनत उल इस्लाम हिज्बुल का टॉप कमांडर है. ये एनकाउंटर शोपियां के तुर्कवानगाम गांव में हो रहा है.

खबरों के मुताबिक जिस जगह एनकाउंटर चल रहा है उस जगह कुछ स्थानीय लोग भी पहुंच गए हैं जिनमें से चार युवकों को गोली लगी है. इलाके में 2 से 3 आतंकियों के मौजूद होने की खबर है. आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं. 

801

लखीमपुर के एक गाँव में दुल्हे को मरी गोली आरोपी के खिलाफ कत्ल की रिपोर्ट दर्ज

विवाह के दौरान द्वारपूजन के समय हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत के मामले में पुलिस ने आज आरोपित को गिरफ्तार किया है. विवाह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत के अहम जिम्मेदार रामचंद्र को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ उसका लाइसेंसी रिवालवर भी जब्त कर लिया गया है.लखीमपुर में परसों रात नीमगांव क्षेत्र के रामपुर गांव में यह घटना हुई थी. इसमें दूल्हा सुनील वर्मा की मौत हो गई. आज एएसपी ने रामचंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है.

 विवाह समारोह में द्वार पूजन के समय रामचंद्र दूल्हे के ठीक सामने ही जेब से एक-एक कारतूस निकालकर रिवाल्वर को लोड कर रहा था.जब छह कारतूस लोड हो गए तो उसके रिवाल्वर को बंद किया. इसी दौरान उसके रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया. इस दौरान निकली गोली सीधा दूल्हे की छाती में धंस गई.

802

मृतक दूल्हे का साथी रामचंद्र वर्मा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर कोरैया का रहने वाला है आरोपी घटना के समय नशे में था. रामचंद्र वर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो राउंड फायर दूल्हे पर ही झोंक दिया था. गोली लगने के बाद सुनील की मौके पर ही मौत हो गई थी. दूल्हे की मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया था, जहां द्वाराचार के दौरान रामचंद्र वर्मा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर में गोली लोड करता दिख रहा है. इसी दौरान रिवाल्वर से निकली एक गोली दूल्हे के सीने में जा लगी थी.

गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा. परिवारीजन दूल्हे को लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जो गोली दूल्हे को लगी वह उसी के दोस्त रामचंद्र के लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थी. दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी.

 

800

मैसूर में नरेन्द्र मोदी ने दिया कांग्रेस को दी चुनौती कहा बिना कागज 15 मिनट बोल कर दिखाये राहुल गाँधी

कर्नाटक चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कर्नाटक दौरे की शुरुआत की. मैसूर में चुनावी अभियान के तहत एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्य क्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया.

उन्होंकने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि बगैर किसी कागज या रिपोर्ट को पढ़े कर्नाटक में अपनी सरकार की उपलब्धिरयों को 15 मिनट में गिनाएं. आप हिंदी में, अंग्रेजी में या या किसी भी भाषा में बोल सकते हैं. इसके अलावा पीएम ने कहा, 'राहुल मुझे 15 मिनट में पांच बार विश्वेाश्व्रैया बोल कर दिखाएं.

मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र में हम नेता और नागरिकों की बातों को गंभीरता से लिया जाता है. राहुल ने कहा था कि अगर मैं संसद में 15 मिनट भी बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे. वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा, सुनकर मुझे अच्छा सीन याद आता है. हां, आप सही हैं, आप ‘नामदार  हैं, आपके आगे बैठने की क्षमता हम ‘कामदारों में नहीं. उन्हों्ने आगे कहा, कांग्रेस नेताओं का कोई प्रिंसिपल नहीं, राहुल गांधी कुछ करते नहीं है केवल बातें बनाते हैं.

733

AIIMS से छुट्टी होने के बाद रांची के लिए रवाना हुए लालू यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिल गई है. चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव दिल्ली से रांची के लिए रवाना हो गए हैं. नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होने के दौरान लालू यादव के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे बाजी की.

इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने एम्स के निदेशक को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया जाए. वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं. हालांकि उनकी इस अपील को नहीं माना गया और एम्स ने लालू को छुट्टी दे दी है. 

उन्हें शाम चार बजे की ट्रेन से रांची रवाना किया गया. मालूम हो कि चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको एक महाने पहले दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था.