मैसूर में नरेन्द्र मोदी ने दिया कांग्रेस को दी चुनौती कहा बिना कागज 15 मिनट बोल कर दिखाये राहुल गाँधी

800

कर्नाटक चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कर्नाटक दौरे की शुरुआत की. मैसूर में चुनावी अभियान के तहत एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्य क्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया.

उन्होंकने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि बगैर किसी कागज या रिपोर्ट को पढ़े कर्नाटक में अपनी सरकार की उपलब्धिरयों को 15 मिनट में गिनाएं. आप हिंदी में, अंग्रेजी में या या किसी भी भाषा में बोल सकते हैं. इसके अलावा पीएम ने कहा, 'राहुल मुझे 15 मिनट में पांच बार विश्वेाश्व्रैया बोल कर दिखाएं.

मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र में हम नेता और नागरिकों की बातों को गंभीरता से लिया जाता है. राहुल ने कहा था कि अगर मैं संसद में 15 मिनट भी बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे. वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा, सुनकर मुझे अच्छा सीन याद आता है. हां, आप सही हैं, आप ‘नामदार  हैं, आपके आगे बैठने की क्षमता हम ‘कामदारों में नहीं. उन्हों्ने आगे कहा, कांग्रेस नेताओं का कोई प्रिंसिपल नहीं, राहुल गांधी कुछ करते नहीं है केवल बातें बनाते हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा, हमसे सवाल करने से पहले राहुल गांधी को जानकारी होनी चाहिए की 2005 में मनमोहन सिंह ने कहा था कि सभी गांवों में 2009 तक बिजली आ जाएगी. क्याा हुआ उसका. हमने देखा है कि डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस ने कैसा व्यलवहार किया. उनके अनादर के साथ ही अध्याेदेशों को फाड़ दिया. 
बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 मई को वोटिंग होगी। 15 मई को नतीजे आएंगे.

Add comment


Security code
Refresh