AIIMS से छुट्टी होने के बाद रांची के लिए रवाना हुए लालू यादव

733

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिल गई है. चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव दिल्ली से रांची के लिए रवाना हो गए हैं. नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होने के दौरान लालू यादव के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे बाजी की.

इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने एम्स के निदेशक को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया जाए. वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं. हालांकि उनकी इस अपील को नहीं माना गया और एम्स ने लालू को छुट्टी दे दी है. 

उन्हें शाम चार बजे की ट्रेन से रांची रवाना किया गया. मालूम हो कि चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको एक महाने पहले दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था.

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि जब उनके पिता ने AIIMS को खत लिखकर कहा है कि वो रांची अस्पताल वापस नहीं जाना चाहते हैं, तो उनको क्यों रांची भेजा जा रहा है? उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लालू यादव को वापस रांची अस्पताल भेजने के लिए AIIMS प्रशासन पर कौन दबाव डाल रहा है.

734

लालू भले ही स्वस्थ न होने की बात कह रहे हों लेकिन एम्स अस्पताल का कहना है कि उनकी तबीयत सही है. एम्स ने कहा, 'लालू यादव को रांची के रिम्स से यहां रेफर किया गया था. उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ. जिसके बाद उन्हें वापस रिम्स मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है.'

हालांकि, डिस्चार्ज होने से पहले लालू प्रसाद यादव ने एम्स को लिखे अपने पत्र में कहा था, 'मुझे बताया गया है कि अस्पताल से छुट्टी करने की कार्रवाई हो रही है. मुझे यहां अच्छे इलाज के लिए लाया गया था. मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, शुगर एवं कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हूं. कमर में दर्द है और बार-बार चक्कर आ रहा है, मैं कई बार बाथरूम में गिर भी गया हूं. मेरा रक्तचाप और शुगर भी बीच में बढ़ जाता है.'

लालू ने आगे लिखा, 'मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि रांची मेडिकल कॉलेज में समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है. हर नागरिक का यह संवैधानिक अधिकार है कि उसका समुचित इलाज उसकी संतुष्टि के अनुसार हो. न जाने किस एजेंसी और राजनीतिक दबाव में मुझे यहां से हटाने का निर्णय लिया जा रहा है.'

Add comment


Security code
Refresh