602

घर खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी NBCC पूरा करेगी आम्रपाली-जेपी के अटके प्रोजेक्ट्स

जिन होम बायर्स का फ्लैट आम्रपाली और जेपी इंफ्राटेक के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स में फंसा है, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है.NBCC ये भी सुनिश्चित करेगा कि घर तैयार होने के बाद ये होम बायर्स को मिल भी जाएं.

आम्रपाली और जेपी इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट्स में जिन घर खरीदारों का पैसा लगा है, उनके लिए एक अच्छी खबर आई है. इन बिल्डर के प्रोजेक्ट्स को सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी नेशनल बिल्ड‍िंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) अपने हाथ में ले सकती है. एनबीसीसी अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगी.

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनबीसीसी इन दोनों बिल्डरों के अधूरे प्रोजेक्ट्स को अपने हाथ में लेगी और उन्हें तैयार करने का काम करेगी. एनबीसीसी ये सुनिश्च‍ित करेगी कि ये अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे हों और घर बोनाफाइड ऑनर्स को सौंप दिए जाएं. हालांकि इसके लिए एनबीसीसी ने एस्क्रॉ अकाउंट के जरिये वित्तीय मामलों पर पूरा नियंत्रण मांगा है.

601

कंगाल पाकिस्तान को विदेशी कर्ज से कैसे मुक्ती दिलायंगे इमरान खान?

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पाकिस्तान नेशनल एसेंबली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और कयास लग रहा है कि पाकिस्तान की नई सरकार इमरान खान के नेतृत्व में बनने जा रही है. ऐसा हुआ तो पाकिस्तान की सत्ता इमरान खान के लिए कांटों भरा ताज साबित होने जा रहा है. कम से कम पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है.

पाकिस्तान के सामने असंख्य आर्थिक चुनौतियां खड़ी हैं लेकिन पीएमएल-एन की पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान देश में आर्थिक गतिविधियों को तेजी देने में विफलता पाई है. यह विफलता पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों को अधिक विकट कर देती हैं.

क्योंकि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने न्यूनतम स्तर पर रहीं. इसके अलावा वैश्विक स्तर पर ब्याज दर बेहद नीचे रहे और पाकिस्तान की सरकार इन दोनों राहत के बावजूद अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में विफल हो गई.

516

मराठा आरक्षण पर सीएम फडणवीस के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक जारी

महाराष्ट्र विधान भवन में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. सूबे में मराठा आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया था.

कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े के आवास पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीजेपी मंत्रिगण चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुभाष देशमुख और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख रावसाहब दानवे समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे. राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि मराठा आरक्षण के मुद्दे का समाधान तलाशने के लिए विधान भवन में बैठक की जा रही है.

15

14

गुरु पूर्णिमा पर पुलिस अधिकारी ने सीएम योगी के सामने नीचें बैठकर हाथ जोड़ने पर विवाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखपुर के एक पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम) और सर्किल अफसर के घुटनों के बल बैठकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ जोड़ने पर विवाद खड़ा गया है.

इन तस्वीरों में से एक में यह पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री योगी, जो गोरखनाथ मंदिर के महंत भी, के सामने घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़े हुए हैं. दूसरी तस्वीर में सीएम योगी पुलिस अधिकारी के माथे पर तिलक लगा रहे हैं.

इस अधिकारी का नाम प्रवीण कुमार सिंह है जिन्होंने खुद भी फेसबुक पर यह तस्वीरें साझा की है. एक तीसरी तस्वीर में प्रवीण कुमार सिंह सीएम योगी को माला पहना रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के सुनील यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी का योगी का पैर छूना वर्दी के महत्व को कम करना है. डीजीपी को उस पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यदि डीजीपी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो इससे यह साफ हो जाएगा कि पूरा पुलिस महकमा ही उनके (योगी) के चरणों में गिर चुका है.