गुरु पूर्णिमा पर पुलिस अधिकारी ने सीएम योगी के सामने नीचें बैठकर हाथ जोड़ने पर विवाद

14

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखपुर के एक पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम) और सर्किल अफसर के घुटनों के बल बैठकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ जोड़ने पर विवाद खड़ा गया है.

इन तस्वीरों में से एक में यह पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री योगी, जो गोरखनाथ मंदिर के महंत भी, के सामने घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़े हुए हैं. दूसरी तस्वीर में सीएम योगी पुलिस अधिकारी के माथे पर तिलक लगा रहे हैं.

इस अधिकारी का नाम प्रवीण कुमार सिंह है जिन्होंने खुद भी फेसबुक पर यह तस्वीरें साझा की है. एक तीसरी तस्वीर में प्रवीण कुमार सिंह सीएम योगी को माला पहना रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के सुनील यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी का योगी का पैर छूना वर्दी के महत्व को कम करना है. डीजीपी को उस पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यदि डीजीपी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो इससे यह साफ हो जाएगा कि पूरा पुलिस महकमा ही उनके (योगी) के चरणों में गिर चुका है.

प्रवीण कुमार इस समय गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में सर्किल ऑफिसर हैं और उनके जिम्मे कई पुलिल स्टेशन हैं. तस्वीरों को साझा करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि वह गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम से नहीं गोरखनाथ मंदिर के महंत से आशीर्वाद ले रहे हैं. साथ ही फोटो के साथ लिखा है 'फिलिंग ब्लिस्ड'. अब इस मुद्दे को लेकर विवाद छिड़ गया है.

Add comment


Security code
Refresh