जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

401

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये।  अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

इस बीच उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। पुलिस का कहना है कि घटना की अधिक जानकारी का इंतजार है।

Add comment


Security code
Refresh