0093

ISRO का 100 वां सैटेलाइट लॉन्च, भारत को अब डिफेंस और कृषि क्षेत्र की मिलेगी तुरंत जानकारी

 

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में सेंचुरी लगा दी है. थोड़ी देर पहले श्रीहरिकोटा से इसरो का 100 वां सैटेलाइट लॉन्च हुआ. इसरो ने एक साथ 31 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्चे किए.

PSLV C-40  अपने साथ सबसे भारी कार्टोसैट 2 सीरीज के उपग्रह के अलावा 30 दूसरी सैटलाइट भी अंतरिक्ष में ले गया है. इसमें एक भारतीय माइक्रो सैटेलाइट और एक नैनो सैटेलाइट के अलावा 28 छोटे विदेशी उपग्रह हैं.

इसरो के वैज्ञानिक एएस किरण ने बताया कि पिछले पीएसएलवी लॉन्च के दौरान हमें समस्याएं हुईं थी और आज जो हुआ है उससे यह साबित होता है कि समस्या को ठीक से देखा गया और उसमें सुधार किया गया.

0092

मैंने पुरानी और नई दिल्ली दोनों देख ली मेट्रो की सवारी करके

 

भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली को आज मैं देखनें के लिए अपने घर ग्राम छलेरा (नॉएडा) से निकला.  मैंने सबसे पहलें रुख किया बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन का वहां से मैंने द्धारका 21 मेट्रो स्टेशन के लिए मेट्रो में प्रवेश किया.

बता दे कि नॉएडा सिटी सेंटर से चलकर दिल्ली के द्धारका 21 मेट्रो स्टेशन तक जाती है. मैं लगभग 9 बजे बोटेनिकल गार्डन से द्धारका 21 के लिए बैठा. लगभग 11 बजे में द्धारका 21 पहुँच गया.

बोटेनिकल गार्डन से द्धारका 21 की तरफ जातें समय रास्ते में कई बड़े-बड़े स्टेशन भी आए. सबसे पहलें रास्ते में अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन आया. यहाँ अक्षरधाम मंदिर है. 

0091

मोदी और नेतनयाहू जायंगे गुजरात में इजरायल टेक्नोलॉजी से हो रही खेती को देखनें

 

अहमदाबाद से महज 70  किमी. की दूरी पर एक किसान ने इजरायली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एक किसान ने ऐसा कमाल किया है कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतनयाहू  17  जनवरी को उसके खेत को देखने जा रहे हैं.

हिमंतनगर के प्रातिज तहसील के वदराड गांव में कृषि क्षेत्र में भारत और इजरायल के जॉइंट टेक्नोलॉजी के लिए हुए एमओयू के तहत यहाँ एक सेंटर बनाया गया है. 

इस सेंटर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल को लेकर  किसानों को  कम मेहनत में ज्यादा कमाई, अच्छी फसल और उत्पादन में गुणवत्ता को सिखाया जाता है.

0090

गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के झंडे इस्तेमाल करने से आपको हो सकती है जेल

 

अबकि बार गणतंत्र दिवस पर गृहमंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों फ्लैग कोड का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. गृहमंत्रालय की तरफ से सभी लोगों को यह भी आग्रह किया है कि वह प्लास्टिक के बने राष्ट्रीय झंडे का उपयोग न करें.

अगर कोई प्लास्टिक से बनें राष्ट्रीय झंडे का उपयोग करता है तो उसको क़ानूनी कार्यवाहीं का सामना करना पड़ सकता है. यहाँ तक की उसको जेल भी भेजा जा सकता है.

इतना ही नहीं एडवाजरी भी जारी की है एडवाजरी में कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को दर्शाता है और इसलिए इसे सम्मान प्राप्त होना चाहिए.

0089

बजट से पहले मोदी सरकार के लिए खुशखबरी, वर्ल्ड बैंक ने कहा 2018 में चीन को पछाड़ सकता है भारत

 

बजट पेश करने से पहले मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक और खुशखबरी मिली है. विश्व बैंक ने 2018  में भारत की विकास दर 7.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. 

वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में इसके अगले दो सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की दर से बढ़त का अनुमान लगाया है.  वर्ल्ड बैंक के मुताबिक अगले 10 सालों में भारत की विकास दर 7  फीसदी के आसपास रहेगी. 

वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि 2018 में भारत चीन को पीछे छोड़ देगा. विश्व बैंक ने 'ग्लोबल इकोनॉमिक्स प्रोस्पेक्ट' रिपोर्ट जारी की है.