0099

उरी में सेना का बड़ा ऑपरेशन, घुसपैठ कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया

 

भारतीय सेना का जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने का ऑपरेशन लगातार जारी है. सोमवार सुबह उरी सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया. 

यह ऑपरेशन भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP  एसपी वैद्य ने खुद सोमवार सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

बता दे कि मारे गए पांचों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. सेना के नॉर्थ कमांड की ओर से ट्वीट कर पांचों आतंकी के मारे जाने की जानकारी दी गई.

0098

यशवंत सिन्हा ने फिर बोले बीजेपी विरोधी बोल; कहा ये न्यायपालिका का आतंरिक मामला नहीं

 

वरिष्ठ बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान से उलट सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की शिकायत को न्यायपालिका का आंतरिक मसला मानने से इनकार किया है. 

यशवंत सिन्हा ने कैबिनेट मंत्रियों से अपील की है कि वे वरिष्ठ जजों को समर्थन दें. वहीं दूसरी तरफ शरद यादव ने इस विवाद के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि बीजेपी नेता डरे हुए हैं और इसलिए वे खुलकर जजों का का समर्थन नहीं कर रहे हैं.

0097

इसी महीनें कैंप लगाकर 40000 ग्राहकों को फ्लैट की चाबी देंगे CM योगी

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों से फ्लैट खरीदने वालों को कैंप लगाकर उनके घरों की चाबियां सौंपेगें. यह कैंप जनवरी के आखिरी हफ्ते में 40  हजार फ्लैट खरीदारों को मुख्यमंत्री के द्धारा चाबी सौंपने के लिए लगेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजतक से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हर 3 महीने में 40-40  हजार फ्लैट खरीदारों को सरकार उनका हक दिलवायगी.

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि जनवरी के आखिरी हफ्ते से अप्रैल के पहले हफ्ते तक 80  हजार लोगों को उनके घर सौंप दिए जाएंगे और सरकार इस काम को जारी रखेगी. जनवरी में सौंपे जाने वाले फ्लैट्स की जांच अपने आखिरी चरण में है.

0095

समीक्षा यात्रा के दौरान लोगों ने नीतीश कुमार के काफ़िले पर किया पथराव, कुछ सुरक्षाकर्मी हुए घायल

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला हुआ है. बक्सर के नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान उनके काफिले पर पथराव किया गया. हमले में नीतीश कुमार को बचा लिया गया. वहीं, कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि लोग सीएम से मिलकर अपनी मांग और शिकायत बताना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने प्रशासन से बात भी की थी. लेकिन प्रशासन ने इस मांग को ठुकरा दिया. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया. 

आप को बता दे कि मुख्यमंत्री रोजाना एक जिले का दौरा करते हैं और वहां पर विकास कार्यों की समीक्षा तथा लोगों से मिलने के बाद जनसभा को संबोधित करते हैं. इसी कड़ी में आज नीतीश कुमार बक्सर के नंदन पहुंचे थे. जहाँ पर उनको लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ गया.

0094

सुप्रीमकोर्ट के 4 जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, देश का लोकतंत्र खतरे में है

 

देश में पहली बार न्यायपालिका में शुक्रवार को असाधारण स्थिति देखी गई. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों ने मीडिया को संबोधित किया.चीफ जस्टिस के बाद दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस चेलमेश्वर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कभी-कभी होता है कि देश के सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था भी बदलती है. 

सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, अगर ऐसा चलता रहा तो लोकतांत्रिक परिस्थिति ठीक नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर चीफ जस्टिस से बात की, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. 

उन्होंने कहा कि अगर हमने देश के सामने ये बातें नहीं रखी और हम नहीं बोले तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. हमने चीफ जस्टिस से अनियमितताओं पर बात की.