हीरा कारोबारी नीरव मोदी और बिजनेस में उनके पार्टनर मामा मेहुल चोकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है. दोनों ही व्यापारियों पर 11 हजार 400 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगा है.
ईडी, आईटी और सीबीआई ताबड़तोड़ इन दोनों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नीरव मोदी न्यूयॉर्क के एक होटल में हैं. हालांकि जब विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से नीरव मोदी की लोकेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हमारे किसी भी अधिकारी के संपर्क में नहीं है और अब तक उनकी लोकेशन की भी जानकारी नहीं मिल पाई है.