पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिश कर रहा है. मगर भारतीय जवान भी पाकिस्तान की 'नापाक' हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर के कई सेक्टर में हुए हमलों में तीन-चार पाक सैनिकों के ढेर होने की खबर है और कम से कम चार पोस्ट भी तबाह हो गए हैं, जहां से वे घुसपैठियों की मदद करते थे.
बीएसएफ की एक महिला अधिकारी ने 2 पाकिस्तानी सैनिकों के ढेर होने की पुष्टि करते हुए कहा था कि पड़ोसी देश नहीं चाहता है कि भारत में शांति का माहौल हो. इसलिए वह इस तरह की हरकतें कर रहा है. हालांकि हमारे जवान भी उन्हें करारा जवाब दे रहे हैं.