921

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, धरना बंद करे छात्र पेपर लिक की होगी सीबीआई जाँच

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने SSC में कथित धांधली के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों ने अपील की है कि वे अपना धरना समाप्त कर दें. राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होगी. उन्होंने यह भी कहा कि जांच के आदेश दिए जा चुके हैं. 

इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्णय लिया है. वहीं रविवार को बीजेपी की ओर से सांसद मीनाक्षी लेखी और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुंचे और उन्होंने कहा कि सरकार ने CBI जांच की बात मान ली है. छात्र फिर भी नहीं माने  उन्होंने कहा कि जब तक सरकार लिखित में नहीं देगी तब तक आंदोलन ख़त्म नहीं होगा.

770

त्रिपुरा में चला मोदी जादू, 25 साल बाद लेफ्ट को हराकर बीजेपी सत्ता पर विराजमान

पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर अब साफ हो गई है. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने लेफ्ट के 25 साल के किले को ध्वस्त कर दिया है. रुझानों में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिल रहा है. वहीं नगालैंड में भी बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है. मेघालय में कांग्रेस और एनपीपी में कड़ी टक्कर चल रही है.

आप को बता दे कि त्रिपुरा में बीजेपी ने काफी आक्रामक रुख में प्रचार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य में कई रैलियों को संबोधित किया. रैली के दौरान उनके निशाने पर सीधे माणिक सरकार थे.

रैली में मोदी ने समझाया था कि त्रिपुरा को अब माणिक नहीं बल्कि हीरा की जरूरत है. उन्होंने HIRA का मतलब भी बताया. मोदी ने कहा कि H मतलब हाइवे, I मतलब आई-वे (I-way), R मतलब रोड, A मतलब एयरवे त्रिपुरा की जरूरत है.

760

त्रिपुरा के रुझानों में लेफ्ट को बहुमत, लेफ्ट 33 सीटों पर आगे

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी और लेफ्ट के बीच कड़ी टक्कर चल रही है.  हाल ही में त्रिपुरा में 59 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जहां 48.1 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस बार पिछले 25 साल से सत्ता पर विराजमान लेफ्ट की सरकार के सामने इस बार अपना किला बचाने की चुनौती है. 

आप को बता दे कि त्रिपुरा में 1978 के बाद से लेफ्ट पार्टी सिर्फ एक बार 1988-93 के दौरान सत्ता से दूर रही थी. बाकी सभी विधानसभा चुनावों में लेफ्ट का कब्जा रहा है. पिछले पांच चुनावों में लेफ्ट ही वहां पर जीत दर्ज करती आई है.

राज्य में कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. वहीं बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है. नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों पर फोकस किया है. इसके अलावा आरएसएस लगातार पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में सक्रिय है.

662

राम मंदिर के मुद्दे पर एक नए फार्मूला के साथ लखनऊ में हुई बैठक

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व सदस्य सलमान नदवी और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के बीच गुरुवार को लखनऊ में एक बैठक हुई. इस बातचीत में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक नया फॉर्मूला बनाने में सहमति बनी है.
इस बैठक में सुलह के कई बिंदुओं पर दोनों पक्ष राजी दिखे. बैठक से निकलकर आया कि विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाया जाए और दूसरी जगह पर मस्जिद का निर्माण किया जाए. साथ ही अयोध्या में ही मुस्लिमों के लिए एक यूनिवर्सिटी खोलने की बात भी कही गई है.
इस अलावा 6 दिसंबर 1992 को हुई बाबरी विध्वंस की घटना से सबक लेते हुए कड़े कानूनी बनाने पर भी चर्चा की गई है ताकि आगे किसी मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जा सके. इस बाबत अब 28 मार्च को एक बैठक होना तय हुआ है.

661

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने एअरपोर्ट से किया गिरफ्तार

पूर्व वित्त मंत्री और गृहमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम चाहते थे कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करके चेन्नई से दिल्ली लाते समय हवाई जहाज के बिजनेस क्लास में लेकर आए. इस पर सीबीआई अधिकारियों ने कार्ति को बताया कि नियमों के तहत उन्हें इकोनॉमी क्लास में ही ले जाया जा सकता है. 

सीबीआई के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि कार्ति ने इसके बाद सीबीआई अधिकारियों से कहा कि उन्हें जेट एयरवेज से ले जाया जाए. कार्ति ने कहा कि वह नियमित रूप से जेट एयरवेज की फ्लाइट्स इस्तेमाल करते हैं, शायद वह उनके टिकट को अपग्रेड कर बिजनेस क्लास में बदल दे. हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कार्ति से कहा कि उन्हें इकोनॉमी क्लास में ही ले जाने के निर्देश हैं.