1151

राहुल गाँधी ने PNB घोटाले में सीधे तौर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर बोला बड़ा हमला

देश में बैंकिंग घोटाले पर राजनीति से लेकर आम आदमी के बीच तक चर्चा है. विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है और संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है. सरकार जहां इस घोटाले से पल्ला झाड़ रही है और कांग्रेस की अगुवाई में बनी यूपीए की सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है वहीं, विपक्ष बेरोकटोक जारी इस घोटाले के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

अब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया है कि पीएनपी घोटाले पर वित्तमंत्री (अरुण जेटली) की चुप्पी से साफ है कि वे अपनी वकील बेटी को बचाना चाह रहे थे. इस ट्वीट में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को आरोपी ने एक महीने पहले ही बड़ी रकम दी थी.

यह रकम घोटाले के सार्वजनिक होने के एक महीने पहले ही दी गई थी. इस ट्वीट में यह भी पूछा गया है कि जब आरोपी से जुड़ी बाकी लॉ फर्म पर सीबीआई ने छापा मारा तब इस लॉ फर्म को क्यों छोड़ दिया गया.

1135

नागपुर में संघ ने लिया बड़ा फैसला, चौथी बार भैय्याजी जोशी को बनाया गया RSS का सरकार्यवाह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर से सुरेश (भैय्याजी) जोशी को सरकार्यवाह बनाया है. भैय्याजी जोशी का यह चौथा कार्यकाल होगा. इससे पहले सह सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह बनाए जाने की अटकलें थीं.

लेकिन आज नागपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में भैय्याजी जोशी को चौथी बार सरकार्यवाह बनाने की घोषणा की गई. संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद भैय्याजी जोशी नंबर दो की हैसियत रखते हैं.

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय बैठक में सुरेश (भैय्याजी) जोशी को आगामी तीन वर्ष (2018-2021) के लिए सरकार्यवाह (General Secretary) चुना गया है. बैठक में सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने अपने कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की और उत्तर क्षेत्र संघचालक बजरंग लाल गुप्त को सरकार्यवाह के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया.

1134

भारत और फ्रांस के बीच 14 अहम समझौते हुए PM मोदी बोले- जमीन से आसमान तक मिलकर कर रहे काम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिन के दौरे पर भारत में हैं. इस दौरान उन्होंने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में 14 अहम समझौते किए. ये समझौते रेलवे, शहरी विकास, रक्षी, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में किए गए.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम सिर्फ दो सशक्त स्वतंत्र देशों और दो विविधतापूर्ण लोकतंत्रों के ही नेता नहीं हैं, हम दो समृद्ध और समर्थ विरासतों के उत्तराधिकारी हैं.'
उन्होंने कहा, 'हमारी (भारत-फ्रांस) रणनीतिक भागीदारी भले ही 20 साल पुरानी हो, हमाले देशों और हमारी सभ्यताओं की आध्यात्मिक साझेदारी सदियों लंबी है.'
साझा प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान ये भी कहा कि जमीन से आसमान तक कोई ऐसा विषय नहीं है जिसमें भारत और फ्रांस साथ मिलकर काम ना कर रहे हों.

1011

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई इच्छामृत्यु पर मुहर, कहा- इज्जत से मरना इंसान का हक

इच्छा मृत्यु को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाते हुए शर्त के साथ इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी है. इसको लेकर कोर्ट ने सुरक्षा उपाय की गाइडलाइन्स जारी की है सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मरणासन्न व्यक्ति द्वारा इच्छामृत्यु के लिए लिखी गई वसीयत (लिविंग विल) को मान्यता देने की बात कही गई है. 
सुप्रीमकोर्ट ने गरिमा से जीने के अधिकार में गरिमा से मरने के अधिकार को शामिल मानते हुए व्यक्ति को 'लिविंग विल' यानी इच्छामृत्यु का अधिकार दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब कोई व्यक्ति जीवित रहते मौत की वसीयत करके कह सकता है कि अगर वह मरणासन्न और लाइलाज स्थिति मे पहुंच जाए तो उसके जीवन रक्षक उपकरण हटा लिए जाएं.

995

राहुल गाँधी ने सिंगापुर में छात्रों से कहा पहली बार जज इंसाफ के लिए लोगों के पास आए

सिंगापुर में छात्रों से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से जब सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि लोग इंसाफ के लिए न्‍यायपालिका के पास जाते हैं लेकिन पहली बार चार जज इंसाफ के लिए लोगों के पास आए. 

उन्‍होंने कहा कि संभवतया, स्वतंत्र भारत में हमारे द्वारा बनाए गए आईआईटी जैसे शैक्षणिक संस्थानों के कारण आप में से बहुत यहाँ बैठे हैं. उन्‍होंने कहा कि हमने इस विचार को अस्वीकार कर दिया कि आप एक अरब लोगों को एक साथ लेकर एक लोकतांत्रिक रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकते है.

महात्मा गांधी द्वारा कल्पना किया गया भारत वह था, जहां हर कोई अपने धर्म, जाति और भाषा के आधार पर घर जैसा महसूस करता था. उस विचार को अब चुनौती दी जा रही है.