उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है. हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही और ओले गिर रहे हैं. इस बारिश और ओलावृष्टि के चलते इलाके में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है.
वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के मुताबिक सवा आठ बजे के बाद दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देर शाम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा हिसार, कैंथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के बाद गरज़ के साथ के साथ बारिश होगी. इससे पहले सोमवार रात को उत्तर भारत में आंधी-तूफान देखने को मिला था. दिल्ली-एनसीआर में काफी तेज हवाएं चली थीं.