देश के 10 राज्यों की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए. इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई, जबकि कई जगह उसे मुंह की खानी पड़ी.
इन सीटों में से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट, महाराष्ट्र की पालघर और उत्तर प्रदेश की ही नूरपुर विधानसभा सीट थीं. इसमें कैराना और नूरपुर में एकजुट विपक्ष के आगे बीजेपी ने घुटने टेक दिए.
इन 14 सीटों के अलावा महाराष्ट्र की एक सीट पर निर्विरोध रूप से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. इन उपचुनाव नतीजों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है.