102

प्रिंसिपल सेक्रेट्ररी पर लगा रिश्वत लेने का आरोप, पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव एसपी गोयल पर 25 लाख रुपये की घूस मांगने का आरोप लगा है. इस गंभीर आरोप पर राज्यपाल राम नाईक ने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. इस बीच, आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और योगी सरकार को शिकायतकर्ता के आरोप सही नहीं लग रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले में राज्य के प्रमुख सचिव को जांच के आदेश दे दिए हैं.

यूपी के वरिष्ठ मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं, प्रथम दृष्ट्या सही प्रतीत नहीं हो रहे हैं. क्योंकि शिकायतकर्ता के अपने क्रियाकलाप पर संदेह है. बावजूद इसके शिकायत और शिकायतकर्ता के क्रियाकलाप दोनों की सरकार जांच कराएगी.

101

हरियाणा सरकार ने लागू किया नया कानून, सभी प्रोफेशनल खिलाडीयां सरकार को देंगे अपनी कमाई का 33 प्रतिशत भाग

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रोफेशनल खिलाड़ियों की सैलरी का 33 फीसदी हिस्सा मांगा है. खेल विभाग ने फरमान जारी करते हुए कहा, 'अगर कोई भी खिलाड़ी बिना सरकार की आज्ञा लिए किसी कंपनी का विज्ञापन करता है या फिर प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में हिस्सा लेता है तो उसे कमाई की एक तिहाई फीस स्पोर्ट्स काउंसिल को देनी होगी.'

जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हरियाणा सरकार के इस फैसले की आलोचना की है. भारतीय रेसलर बबीता फोगाट ने कहा, 'क्या सरकार को यह पता है कि एक खिलाड़ी कितनी कड़ी मेहनत करता है? सरकार आय का एक तिहाई हिस्सा कैसे मांग सकती है? मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती हूं. सरकार को कम से कम हमारे साथ एक बार चर्चा करनी चाहिए थी.'

2

उत्तराखंड में 4 जगह बादल फटा, देहरादून में भी भारी बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति ने अपना विकराल रूप दिखाया है. शुक्रवार शाम उत्तराखंड में उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जगह बादल फटा है. जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बादल फटने के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश हो रही है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से बद्रीनाथ मार्ग को रोक दिया गया था, जिसे 8 घंटे बाद खोला गया. अब बद्रीनाथ और गोबिंदघाट की गाड़ियों को ऋषिकेश की तरफ भेजा जा रहा है.

इसके अलावा बद्रीनाथ और हेमकुण्ड जाने वाले श्रद्धालुओं को जोशीमठ में ही रोका गया है. जैसे ही बद्रीनाथ गोबिंदघाट में फंसे यात्री निकल जाएंगे तब जोशीमठ में जगह जगह रोके गए यात्रियों को आगे भेजा जाएगा.

1

आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने समन भेजा

IPL सट्टेबाजी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई फिल्म अभिनेता और निर्देशक अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने समन भेजा है. हाल में खत्म हुए आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में बुकी सोनू जालान की गिरफ्तारी के बाद कई चीजें सामने आने लगीं.

खबरों के मुताबिक सट्टेबाजी में अरबाज खान लगभग 3 करोड़ रुपये हार गए थे. पुलिस को संदेह है कि आईपीएल के 2016 सीजन में दो मैचों में गड़बड़ की गई थी. एक बिजनेसमैन हनीफ खान बुकी सोनू और अरबाज के बीच मध्यस्थ थे.

सोनू मलाड ने 2016 में पाकिस्तान के वेटरन क्रिकेटर्स के एक घरेलू मैच को फिक्स किया था. इस मैच को फिक्स करने के लिए सोनू की मीटिंग टीम के मालिक हनीफ के साथ दुबई में बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर ने करवाई थी.

982

महाराष्ट्र सरकार से इस्तीफा दे सकतें है शिवसेना के मंत्री

एक और उपचुनाव में बीजेपी अभी खराब प्रदर्शन से जूझ ही रही थी कि शिवसेना फिर से बागी तेवर दिखाने के मूड में आ गई है. सूत्र बताते हैं कि वह जल्द ही महाराष्ट्र सरकार से हटने का ऐलान कर सकती है. हालांकि वह सरकार से हटने के बाद राज्य में बीजेपी सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है.

महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के राजेंद्र गावित ने गुरुवार को शिवसेना के प्रत्याशी को 29 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया. इसके बाद शिवसेना ने ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया और जीत के लिए बीजेपी के बजाए चुनाव आयोग को श्रेय दिया.

हालांकि ऐसा नहीं है कि एनडीए की सहयोगी शिवसेना की ओर से पहली बार बागी तेवर दिखाया गया है. इससे पहले भी वह कई दफा बीजेपी पर हमलावर रही है. पार्टी ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि 2019 में आम चुनाव में वह अलग से चुनाव लड़ेगी.