326

अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया गाँधी का गणित फैल, कांग्रेस के समर्थन में 126 वोट

जब अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार किया गया था तब सोनिया गांधी ने कहा था कि कोई भ्रम में ना रहे कि कांग्रेस के पास नंबर नहीं है. लेकिन जब वोटिंग हुई तो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में उम्मीद से भी कम वोट गिरे. बड़ा सवाल ये है कि सोनिया गांधी का गणित कहां गड़बड़ा गया?

ये क्या हुआ? कहां फेल हो गया सोनिया गांधी का गणित? बुधवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन जब मोदी सरकार के खिलाफ टीडीपी सांसदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दी थी तब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़े यकीन के साथ कहा था कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या बल नहीं है?

चूंकि सोनिया गांधी ने नंबर का भरोसा जताया था लिहाजा पार्टी प्रवक्ताओं का मजबूरी थी वो भी इस यकीन के भागीदारी बनें लेकिन कल जब लोकसभा में वोटिंग हुई तो सारा सस्पेंस खत्म हो गया. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले कांग्रेस के पास 147 सांसद थे लेकिन अविश्वास प्रस्ताव में वोट सिर्फ 126 ही मिल पाया, यानी उम्मीद से 21 कम. आखिर किसने कांग्रेस को गच्चा दे दिया.

981

लोकसभा में बोले गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक पार्टी में हिम्मत नहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने की

लोकसभा में विपक्ष की ओर से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार बहस में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन में किसी भी पार्टी के पास अकेले हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की ताकत नहीं है और यही कारण है कि कई पार्टियों को मिलकर यह प्रस्ताव लाना पड़ा. साथ ही उन्होंने कांग्रेसी सांसदों की ओर से देश में लिंचिंग की घटनाओं के जिक्र के जवाब में कहा कि मॉब लिंचिंग की सबसे बड़ी घटना 1984 में हुई थी.

अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली पार्टियां जनता के विश्वास को पढ़ नहीं पा रही हैं. विपक्ष भी जानता था कि हमारे पास सदन में बहुमत है और प्रस्ताव गिर जाएगा, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री और पार्टी का मानना था कि स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की भी अहमियत होती है इसलिए हमने फैसला लिया कि विपक्ष की इच्छा है तो हमें अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिए.

980

महिला आरक्षण पर बोले पासवान, राहुल गाँधी पहलें SP-RJD से सहमति बनाय

मोदी सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण पर बिना शर्त का समर्थन देने की बात कर रही है, लेकिन जरा अपने सहयोगी दलों से बात कर लें. सपा और आरजेडी क्या बिना शर्त महिला आरक्षण पर राजी हैं. इसके अलावा पासवान ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वो दो तरह की बातें करती हैं. सत्ता में रहने पर कुछ और विपक्ष में रहने पर कुछ.

पासवान ने कहा कि महिला आरक्षण पर पहले आप लोग एकमत हो जाइये फिर बताइये. महिला आरक्षण बिल पहले ही आ गया होता अगर सपा और आरजेडी ही आरक्षण के अंदर आरक्षण की मांग न करते तो. कांग्रेस की बिना शर्त समर्थन पर क्या मुलायम सिंह यादव राजी हैं, अगर हैं तो बताएं.

310

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 7 नक्सली, गोला बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई. इस दौरान पुलिस, डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की ख़बर है. पुलिस के मुताबिक अभी तक मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. नक्सलियों पास से हथियार और विस्फोटक भी मिले हैं.

पुलिस के मुताबिक तिमेनार की पहाड़ियों के पीछे गुरुवार की तड़के मुठभेड़ शुरू हुई. दंतेवाड़ा में DRG, STF और CRPF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जवान नक्सलियों को घेरने में कामयाब रहे. मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई. दंतेवाड़ा के एएसपी (नक्सल) जी.एन. बघेल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दन्तेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती इलाके के जंगलों में नक्सली से मुठभेड़ भी हुई.

290

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव की जमानत रद्द करने की उठाई मांग

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सीबीआई से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मेडिकल ग्राउंड पर मिली जमानत को खारिज करवाने की मांग की है. सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए जमानत दी है मगर इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो पटना में बैठकर राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं जो कि जमानत की शर्तों के विरुद्ध है.

गौरतलब है आरजेडी सुप्रीमो से उनके 10, सर्कुलर रोड आवास पर तेलुगू देशम पार्टी के 3 सांसदों में मुलाकात की थी और उनकी पार्टी के द्वारा संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर आरजेडी से समर्थन की मांग की थी.

लालू यादव से मुलाकात के बाद तेलुगू देशम पार्टी के तीनों सांसद गल्ला जयदेव, रविंद्र कुमार और गरिकापति मोहन राव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने लालू से अविश्वास प्रस्ताव पर बात की और लालू ने तेलुगू देशम पार्टी के इस प्रस्ताव को आरजेडी के समर्थन का आश्वासन दिया.