अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया गाँधी का गणित फैल, कांग्रेस के समर्थन में 126 वोट

326

जब अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार किया गया था तब सोनिया गांधी ने कहा था कि कोई भ्रम में ना रहे कि कांग्रेस के पास नंबर नहीं है. लेकिन जब वोटिंग हुई तो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में उम्मीद से भी कम वोट गिरे. बड़ा सवाल ये है कि सोनिया गांधी का गणित कहां गड़बड़ा गया?

ये क्या हुआ? कहां फेल हो गया सोनिया गांधी का गणित? बुधवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन जब मोदी सरकार के खिलाफ टीडीपी सांसदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दी थी तब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़े यकीन के साथ कहा था कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या बल नहीं है?

चूंकि सोनिया गांधी ने नंबर का भरोसा जताया था लिहाजा पार्टी प्रवक्ताओं का मजबूरी थी वो भी इस यकीन के भागीदारी बनें लेकिन कल जब लोकसभा में वोटिंग हुई तो सारा सस्पेंस खत्म हो गया. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले कांग्रेस के पास 147 सांसद थे लेकिन अविश्वास प्रस्ताव में वोट सिर्फ 126 ही मिल पाया, यानी उम्मीद से 21 कम. आखिर किसने कांग्रेस को गच्चा दे दिया.

इन दलों में शिव सेना के 18 और बीजेडी के 19 सांसद शामिल हैं. अगर इन दलों को पार्टी पाले में कर लेती तो कम से कम अपनी नैतिक जीत का दावा कर सकती थी.  लेकिन ऐसा हो नहीं सका. कहीं ना कहीं इसका अंदाजा कांग्रेस को भी था, इसलिए पार्टी नेता नंबर गेम से पैंतरा बदल कर सरकार के खिलाफ मुद्दों पर बात करने लगे.

कहा जाता है कि आपकी तैयारी ना हो तो जबरन किसी टकराने की सोचना नहीं चाहिए, यही सीख कांग्रेस को पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में दी थी. इस हार के बाद कांग्रेस बेशक कह सकती है कि संसद में उसे सरकार को घेरने का मौका मिल गया, लेकिन क्या ये मौका उसके लिए मिशन 2019 का लांचिंग पैड साबित हो पाएगा, देखना दिलचस्प होगा.

Add comment


Security code
Refresh